IIT JAM 2023 Response Sheet 2023 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2023 10:08 PM
IIT JAM 2023 Answer Key Released: उम्मीदवार आईआईटी जैम रिस्पॉन्स शीट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
IIT JAM 2023 Answer Key 2023 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने आईआईटी जैम (IIT JAM 2023) के लिए उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी जारी कर दिया है. उम्मीदवार आईआईटी जैम (IIT JAM 2023) उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को अपने आईआईटी जैम (IIT JAM 2023) की जांच करने के लिए अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 11 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2023 तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं.
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं. आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित.
आईआईटी जैम (IIT JAM 2023) परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे. आईआईटी जैम (IIT JAM 2023) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो सात अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाती है: जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणितीय सांख्यिकी , गणित, और भौतिकी.
-
आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं
-
होमपेज पर कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें
-
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें
-
आपकी प्रतिक्रिया शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
-
चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










