ePaper

अलीगढ़: पत्नी का शव बक्से में बंद कर नोएडा ले जा रहा था पति, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचा

Updated at : 21 Oct 2023 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: पत्नी का शव बक्से में बंद कर नोएडा ले जा रहा था पति, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचा

अलीगढ़ में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर नोएडा ठिकाने लगाने ले जा रहा था, जिसकी सूचना मृतक युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.

विज्ञापन

अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर बक्से में बंद कर अलीगढ़ से नोएडा ठिकाने लगाने ले जा रहा था, जिसकी सूचना मृतक युवती के परिवार वालों को हुई. मृतक युवती के परिवार वालों ने शुकवार देर शाम को अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. अलीगढ़ की थाना क्वार्सी पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए गाड़ी का पता लगा कर पीछा किया. पीछा करने के दौरान टप्पल पुलिस के सहयोग से यमुना एक्सप्रेसवे पर मृतक युवती का शव को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी पति का दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया.

यमुना एक्सप्रेसवे पर आरोपी को शव के साथ पुलिस ने पकड़ा

अलीगढ़ की थाना क्वार्सी पुलिस व थाना टप्पल पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. मृतक युवती के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई. मौके पर मृतक महिला के परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचे. अलीगढ़ की टप्पल थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्वार्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेज दिया गया है.

Also Read: अलीगढ़: मकान बंटवारे के विवाद में देवरानी ने जेठानी के ऊपर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती
दो माह पूर्व युवती की हुई थी शादी

दरअसल, थाना क्वार्सी क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले युवक अमान की शादी नगला पटवारी की रहने वाली बुशरा नामक युवती से दो माह पूर्व हुई थी. शादी के बाद से ही अमान के परिवार वाले मृतक युवती को परेशान करते आ रहे थे. आये दिन युवती से मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे. मृतक युवती के भाई राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि आप की लड़की को मारकर बक्से में रखकर नोएडा ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही इसकी जानकारी अलीगढ़ की थाना क्वार्सी पुलिस को दी गई. घटना की लिखित शिकायत देते हुए आरोपियों पर पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की.

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी

मृतक के भाई राजू ने बताया कि दो माह पूर्व बहन बुशरा की शादी हुई थी. ससुराल पक्ष बहन के साथ मारपीट करते था. वहीं आज पता चला कि बहन की हत्या कर दी गई. ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी. बहन की मौत के बाद शव को बक्से में बंद कर अलीगढ़ से बाहर ले जा रहा थे. इस घटना की सूचना थाना क्वार्सी पुलिस को दी. वही, ससुराल के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी की माँ- पिता को पकड़ लिया. आरोपी अमान को टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया. मायके पक्ष ने थाना क्वार्सी में हत्या की तहरीर दी है. वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार सिविल लाइन अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: UP News : अलीगढ़ में अनसूचित जाति सम्मेलन, मंत्री असीम अरूण ने किया यूपी की 80 सीट जीतनें का दावा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola