ePaper

HSSC Group C CET 2023: जारी हुआ आंसर की, इस लिंक hssc.gov.in से करें चेक

Updated at : 11 Jan 2024 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
HSSC Group C CET 2023: जारी हुआ आंसर की, इस लिंक hssc.gov.in से करें चेक

एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी 2023 आंसर की जारी कर दी है, जो उम्मीदवार ग्रुप नंबर 16, 22, 23, 30 और 47 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

HSSC Group C CET 2023 Answer Key: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी 2023 आंसर की जारी कर दी है, जो उम्मीदवार ग्रुप नंबर 16, 22, 23, 30 और 47 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आंसर की की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. राज्य में लिखित परीक्षा 30 और 31 दिसंबर, 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

HSSC Group C CET 2023 Answer Key: आपत्ति विंडो कब खुलेगी

आपत्ति विंडो आज, 11 जनवरी, 2024 को खुलेगी. आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “उम्मीदवार अपनी आपत्ति 11.01.2024 से 13.01.2024 तक शाम 5.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं. इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों को समूह संख्या, परीक्षा की तारीख, सत्र, पेपर टेस्ट कोड, सेट, आपत्ति प्रकार, प्रश्न संख्या के साथ आपत्ति को स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट करने की सलाह दी जाती है. निर्धारित समय अवधि में प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और पेपर का मूल्यांकन तदनुसार किया जाएगा.

HSSC Group C CET 2023 Answer Key: कैसे आंसर की करें डाउनलोड

  • एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं

  • होम पेज पर उपलब्ध एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें

  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी

  • उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

Also Read: SBI CBO 2023 Exam: भारतीय स्टेट बैंक ने जारी की परीक्षा की तारीख, यहां करें चेक

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola