ePaper

iPhone पर भी अब रिकॉर्ड कर सकेंगे कॉल्स, जानें क्या है आसान तरीका

Updated at : 16 Nov 2023 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
iPhone पर भी अब रिकॉर्ड कर सकेंगे कॉल्स, जानें क्या है आसान तरीका

Call Recording in iPhone: अगर आप एक iPhone यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने iPhone पर भी कॉल्स रिकॉर्ड कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं डिटेल से.

विज्ञापन
undefined

Call Recording in iPhones: अगर आ भी एक iPhone यूजर हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने iPhone पर कॉल्स रिकॉर्ड कर सकते हैं. तो चलिए डिटेल से जानते हैं.

undefined

नहीं पड़ेगी ऐप या फिर सॉफ्टवेयर की जरुरत: आपको यह जानकारी आश्चर्य होगा कि अब आपको अपने iPhone पर कॉल्स रिकॉर्ड करने के लिए किसी भी ऐप या फिर सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे अपने स्मार्टफोन्स से ही कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकेंगे.

undefined

iPhone में नहीं मिलती कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा: एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स से अगर तुलना करें तो iPhone में आपको कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं मिलता है. यह फीचर हमेशा से डिमांड में रहता है और कभी न कभी इसकी जरूरत सभी को पड़ती ही है. कॉल रिकॉर्डिंग एक सेफ्टी फीचर की तरह काम करता है.

undefined

iOS यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं: सालों से iPhone यूजर्स इस फीचर के बिना ही रहते आये हैं. लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या फिर सॉफ्टवेयर के कॉल्स रिकॉर्ड कर पाएंगे.

undefined

इस डिवाइस का करें इस्तेमाल: अगर आप अपने iPhone पर कॉल्स रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Magmo, Magnetic Call Recorder की जरुरत पड़ेगी. यह डिवाइस दिखने में काफी पतला और स्टाइलिश होता है और आसानी से आपने स्मार्टफोन के पीछे चिपक जाता है. आपके स्मार्टफोन पर इसका कोई गलत प्रभाव भी नहीं पड़ता है.

undefined

कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं कॉल्स: Magmo, Magnetic Call Recorder की मदद से आप सिर्फ एक लॉन्ग प्रेस कर किसी भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे. प्रेस करते ही कॉल्स रिकॉर्ड होने लगेंगे.

undefined

कितनी है कीमत: अगर आप इस डिवाइस को खरीदने को सोच रहे हैं तो बता दें इसे अमेजन से खरीद सकते हैं. वैसे तो इस डिवाइस की कीमत 13,990 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद फिलहाल यह डिवाइस 5,900 रूपये में ही मिल रहा है.

undefined

कहां सेव होंगे रिकॉर्डिंग्स: अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ये रिकार्डेड कॉल्स सेव कहां होंगे तो बता दें. सेव्ड रिकॉर्डिंग्स को बाहर निकालने के लिए आपको अपने लैपटॉप में चार्जर की तरह कनेक्ट करने की जरूरत होगी. ऐसा करते ही सभी रिकार्डेड फाइल्स ओपन हो जाएंगे. अब आप सभी रिकार्डेड कॉल्स को सुन भी सकेंगे और उन्हें शेयर भी कर सकेंगे.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola