ePaper

How to buy land on moon: चांद पर खरीदना चाहते हैं जमीन, तो जान लें नियम क्या हैं? कैसे होती है रजिस्ट्री, कीमत

Updated at : 17 Aug 2023 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
How to buy land on moon: चांद पर खरीदना चाहते हैं जमीन, तो जान लें नियम क्या हैं? कैसे होती है रजिस्ट्री, कीमत

How to buy land on moon: यदि आप भी चांद पर जमीन खरीदना चाहते हैं तो जान लें चांद पर जमीन खरीदने के नियम क्या हैं ? रजिस्ट्री कैसे होती है और चांद पर जमीन कौन बेचता है? जानें आप खरीद सकते हैं या नहीं.

विज्ञापन
undefined

चंद्रयान 3 की चर्चा के साथ ही एक बार फिर चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं को लेकर बहस शुरू हो गई है. इस बीच चांद पर जमीन की रजिस्ट्री भी चर्चा में है. क्या आप जानते हैं चांद पर जमीन खरीदने के नियम क्या हैं?

undefined

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि अंतरिक्ष यानि की चांद, सितारे जैसी अन्य वस्तुएं किसी भी देश के अधीन नहीं होतीं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून के आधार पर चांद पर जमीन खरीदना कानूनी तौर पर मान्य नहीं है.

undefined

कुछ कंपनियां दावा करती हैं कि कानून (ट्रीटी) देशों को अधिकार जताने से रोकती है न कि नागरिकों को. इस तरह कोई व्यक्ति चांद पर कानूनी रूप से जमीन खरीदने का हकदार है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लूना सोसायटी इंटरनेशनल और International Lunar Lands Registry (अंतर्राष्ट्रीय चंद्र भूमि रजिस्ट्री) ऐसी कंपनी है जो चांद पर जमीन बेचने का दावा करती है.

undefined

इन कंपनियों के माध्यम से 2002 में ही हैदराबाद के राजीव बागड़ी और 2006 बेंगलुरू के ललित मोहता ने चांद पर प्लॉट खरीदा. वहीं दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीदा था. शाहरूख खान को उनके ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक फैन ने चांद पर जमीन खरीदकर गिफ्ट की थी.

undefined

Lunarregistry.com के अनुसार चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत USD 37.50 यानि करीब 3,120.96 रुपए है. Outer Space Treaty 1967 के मुताबिक, अंतरिक्ष के किसी भी ग्रह या फिर चांद पर किसी भी एक देश या व्यक्ति का अधिकार नहीं है. चांद पर भले ही किसी भी देश का झंडा लगा हो, लेकिन चांद का मालिक कोई नहीं बन सकता.

undefined

चांद पर किसका अधिकार है जब यह प्रश्न सामने आता है तो आपको बता दें कि किसी भी देश का चांद पर कोई अधिकार नहीं है. फिर कंपनियां रजिस्ट्री कैसे कर रही हैं? ऐसे में साफ है कि चांद पर जमीन बेचने के काम या खरीदने का कोई भी मायने मतलब नहीं है लेकिन फिर भी अब ये Million Dollar Business बन चुका है. 3 हजार रुपया एकड़ लोगों को सस्ता लगता है और इसीलिए वे चांद पर जमीन की रजिस्ट्री कराने में कुछ भी सोचते नहीं तुरंत खरीद लेते हैं.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola