LPG Booking : गैस सिलेंडर बुक करने में नहीं लगनी होगी लाइन, घर बैठे ऑनलाइन बुक करें LPG

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jan 2024 9:06 AM

विज्ञापन

LPG Booking - अगर आप ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो आप एक सिंपल से एसएमएस (SMS) के जरिये भी रसोई गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ, आप व्हॉट्सऐप के जरिये भी एलपीजी सिलेंडर बुक (LPG Booking on WhatsApp) कर सकते हैं.

विज्ञापन

LPG Booking Online : अब आपको गैस सिलेंडर बुक करने के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी. आप घर पर बैठे ही आसान और अलग तरीकों से अपना घरेलू सिलेंडर बुक सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो आप एक सिंपल से एसएमएस (SMS) के जरिये भी रसोई गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ, आप व्हॉट्सऐप के जरिये भी एलपीजी सिलेंडर बुक (LPG Booking on WhatsApp) कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का प्रॉसेस –

Whatsapp पर ऐसे बुक करें रसोई गैस सिलेंडर

Indane गैस के ग्राहक 7588888824 नबंर को सेव कर लें. अब Whatsapp पर जाकर इस नंबर की चैट ओपन करें. रजिस्टर्ड नंबर से Book या REFILL लिखकर भेजें. आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा. इसके साथ आपको डिलीवरी की तारीख का रिप्लाई आ जाएगा.

HP के ग्राहक 9222201122 नंबर सेव कर लें. गैस सिलेंडर बुक करने के लिए Whatsapp में इस नंबर की चैट ओपन करें और रजिस्टर्ड नंबर से Book लिखकर भेजें. इसके बाद ऑर्डर की डीटेल आ जाएगी.

भारत गैस के ग्राहक 1800224344 नंबर सेव करें. सिलेंडर बुक करने के लिए इस नंबर पर जाएं और WhatsApp पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से BOOK लिखें. आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा और सारी डीटेल्स आ जाएंगी.

Also Read: LPG Price : बिना सब्सिडी के भी गैस सिलेंडर पर मिलेगा सस्ता, जानिए कैसे

Website पर भी कर सकते हैं गैस सिलिंडर की बुकिंग

आप अपनी एलपीजी गैस कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. होम पेज पर जाकर मांगी गई डीटेल्स फिल करें और आपका रसोई गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा.

कस्टमर केयर नंबर से रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रसोई गैस सिलेंडर खाली हो गया है, तो अपनी गैस एजेंसी के कस्टमर केयर नंबर या टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप गैस बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एजेंसी के कस्टमर केयर नंबर या टोल फ्री नंबर पर कॉल करना है. इसके बाद इसमें आईवीआर को फॉलो करते हुए आप गैस बुक कर सकते हैं.

Also Read: WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट

SMS के जरिये रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए आप अपने फोन से मैसेज का भी सहारा ले सकते हैं. अपना एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए आपको गैस एजेंसी का नाम स्पेस STD कोड सहित डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर लिखकर कस्टमर केयर पर मैसेज भेजना होगा.

थर्ड पार्टी ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस बुकिंग

ऊपर बताये गए सारे तरीकों के अलावा, आप पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिये भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. कई बार इन प्लैटफॉर्म्स पर कैशबैक और डिस्काउंट भी मिलता है. इनका फायदा उठाकर आप सस्ते में रसोई गैस सिलिंडर अपने घर मंगा सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola