ePaper

Holi 2024: इस साल कब है होली? जानें सही तारीख, होलिका दहन का शुभ समय और पूजा विधि

Updated at : 26 Feb 2024 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2024: इस साल कब है होली? जानें सही तारीख, होलिका दहन का शुभ समय और पूजा विधि

Holi 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को है. आइए जानते है कि इस साल होली का पर्व कब मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Holi 2024: हिंदू धर्म में होली का पर्व प्रमुख है. बसंत का महीना लगने के बाद से ही होली का इंतजार शुरू हो जाता है. फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है, इसके अगले दिन होली मनाई जाती है. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है. होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है, इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं और एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है…

पूर्णिमा तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा.

Also Read: Basant Panchami 2024: कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री और महत्व 


होलिका दहन पूजा की विधि

  • होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है.

  • स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं.

  • पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं.

  • वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें.

  • इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें. मिठाइयां और फल चढ़ाएं.

  • होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें.

कब है होली और होलिका दहन 2024

24 मार्च को होलिका दहन है. इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है. होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा. होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola