ePaper

Holashtak 2023: होलाष्टक के दौरान इन कार्यों पर नहीं है रोक, जानें इस दौरान कर सकते हैं कौन से काम

Updated at : 25 Feb 2023 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
holashtak 2024 start date and time

होलाष्टक का प्रारंभ फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होता है.

Holashtak 2023: इस साल होलाष्टक की शुरूआत 27 फरवरी से हो रही है. होलाष्टक के दिन शुभ कार्य करना प्रतिबंधित रहता है क्योंकि इन दिनों में 8 ग्रह अपनी उग्रावस्था में रहते हैं.

विज्ञापन

Holashtak 2023: 28 फरवरी 2023 मंगलवर से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है, जो होलिका दहन यानी 7 मार्च तक रहेगा. होलाष्टक के दिन शुभ कार्य करना प्रतिबंधित रहता है क्योंकि इन दिनों में 8 ग्रह अपनी उग्रावस्था में रहते हैं.

होलाष्टक को लेकर ये है मान्यता

प्राचीन मान्यता अनुसार इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है. इस नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को समाप्त करने के लिए ही होलिका का निर्माण किया जाता है. विशेषकर गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध कंडों से होली का दहन किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है.

होलाष्टक के दौरान करें ये काम

होलाष्टक के दौरान करें ये काम शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान भले ही शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है, लेकिन होलाष्टक के आठ दिनों में आपको अपने आराध्यदेव की पूजा-अर्चना लगातार करते रहना चाहिए. क्योंकि होलाष्टक के दौरान किए गए व्रत आदि का पुण्य कहीं अधिक होता है. इसके साथ ही यदि आप होलाष्टक के इन आठ दिनों में धर्म कर्म के कार्य, वस्त्र, अनाज और अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार जरुरमंदों को कुछ दान करते हैं तो आपको इसके शुभ फल प्राप्त होंगे.

27 साल बाद फागुन में दो एकादशी

इस बार होलाष्टक पर विशेष संयोग यह है कि 27 साल बाद फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष में दो एकादशी का संयोग बन रहा है. 2 मार्च को स्मार्त और अगले दिन वैष्णव मतवाले एकादशी व्रत करेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola