Hockey Olympic Qualifier: बुधवार को रांची पहुंचेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
रांची में 13-19 जनवरी तक होनेवाले एफआइएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की तैयारियां अंतिम चरणों में है. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले टूर्नामेंट में भारत समेत आठ देशों की टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बुधवार से टीमों का रांची पहुंचना शुरू हो जाएगा.
रांची में 13-19 जनवरी 2024 तक होने वाले एफआइएच महिला हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की तैयारियां अंतिम चरणों में है. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होनेवाले टूर्नामेंट में भारत समेत आठ देशों की टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बुधवार तीन जनवरी से टीमों का रांची पहुंचना शुरू हो जायेगा. पहले दिन यानी बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम शाम पांच बजे रांची पहुंचेगी. चार जनवरी को इटली, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए), छह जनवरी को चेक रिपब्लिक, जर्मनी, सात जनवरी को जापान, चिली और न्यूजीलैंड की टीमें रांची पहुंचेगी. इसके बाद नौ से लेकर 11 जनवरी तक मैच ऑफिशियल रांची आयेंगे.
आपके शहर में
इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. पूल ‘ए’ में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य, जबकि पूल ‘बी’ में भारत, न्यूजीलैंड, इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमों को रखा गया है. प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीम इस वर्ष (2024) पेरिस में होनेवाले ओलिंपिक खेलों के लिए अपना टिकट कटायेंगी.
प्रतियोगिता में भाग ले रही भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों में ओलिंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं.
टीम पहुंचने की तिथि लौटने की तिथि होटल
-
भारत 03/01/2024 20/01/2024 पार्क प्राइम
-
इटली 04/01/2024 20/01/2024 पार्क प्राइम
-
यूएसए 04/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू
-
जर्मनी 06/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू
-
चेक रिपब्लिक 06/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू
-
न्यूजीलैंड 07/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू
-
जापान 07/01/2024 20/01/2024 चाणक्य बीएनआर
-
चिली 07/01/2024 20/01/2024 चाणक्य बीएनआर
-
ऑफिशियल्स 09-11 जनवरी 20/01/2024 ली लैक सरोवर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए