Hockey 5s World Cup: पुरुष टीम की कमान संभालेंगे सिमरनजीत

Updated:
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी एफआइएच हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें सिमरनजीत सिंह और रजनी इतिमारपु क्रमशः पुरुष और महिला टीम की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी एफआइएच हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें सिमरनजीत सिंह और रजनी इतिमारपु क्रमशः पुरुष और महिला टीम की कमान संभालेंगे. हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप 24 से 27 जनवरी तक आयोजित होगा, जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जायेगी. अनुभवी गोलकीपर रजनी की मदद के लिए डिफेंडर महिमा चौधरी उप कप्तान होंगी, जबकि मनदीप मोर पुरुष टीम के उप कप्तान होंगे. महिला टीम में बंसारी सोलंकी दूसरी गोलकीपर होंगी, जिसमें अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी. मिडफील्डरों में मारियाना कुजूर और मुमताज खान को शामिल किया गया है, जबकि अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड होंगी. भारतीय महिलाओं को नामीबिया, पोलैंड और अमेरिका के साथ पूल सी में रखा गया है. हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola