Todays History, 24 जनवरी का इतिहास: ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jan 2024 7:12 AM
Todays History, 24 जनवरी का इतिहास: रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गये ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था. इसे 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया था और इसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीयों में देशभक्ति का जोश भरा.
Todays History, 24 जनवरी का इतिहास: नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गये ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था. इसे 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया था और इसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीयों में देशभक्ति का जोश भरा. इसके हिंदी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था. इसके अलावा, 24 जनवरी ‘सागर सी गहरी और झील सी ठहरी’ आवाज के शांत होने का साक्षी बना. दरअसल, 24 जनवरी 2011 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त एवं सुरीले हस्ताक्षर भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अंतिम सांस ली. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ को अपनी आवाज देकर हर देशवासी को एक सूत्र में पिरोने का सुरीला संदेश देने वाले पंडित जोशी की गायकी ने किराना घराने की गायन शैली को एक नया मुकाम बख्शा. देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
-
1556 : चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत. 1826 : पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म.
-
1857 : कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना.
-
1937 : बुल्गारिया और युगोस्लाविया ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म किया.
-
1950 : ‘जन गण मन…’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए. 1951 : प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं.
-
1952 : बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन.
-
1957 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया.
-
1965 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पन बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया. इसे उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना बताया गया था.
-
1965 : सर विंस्टन चर्चिल का 90 बरस की आयु में लंदन स्थित अपने घर में निधन हो गया.
-
1966 : एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत.
-
2004 : मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर ‘अपोर्च्यूनिटी’ मंगल ग्रह पर उतरा.
-
2006 : गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल, सीएन, बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी.
-
2009 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बायपास सर्जरी. इससे पहले 1990 में उनकी बायपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी.
-
2011 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन.
-
2020 : अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा.
-
2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी.
-
2020 : भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर सरका. साल 2018 में भारत का स्थान 78वां था. डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










