ePaper

सबकी छूट्टी करेगी Hero Xtreme 125R, स्पोर्टी लुक और 66kmpl माइलेज

Updated at : 24 Jan 2024 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
सबकी छूट्टी करेगी Hero Xtreme 125R, स्पोर्टी लुक और 66kmpl माइलेज

New Delhi: Madhya Pradesh tableau on display during the full dress rehearsal for the Republic Day Parade 2024 at the Kartavya Path, in New Delhi, Tuesday, Jan. 23, 2024. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI01_23_2024_000124B)

डिजाइन के मामले में हीरो एक्सट्रीम 125आर अपने सेगमेंट की बाकी पॉपुलर मोटरसाइकिलों से बेहतर दिखाई देती है. इसके फ्रंट में स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स हैं. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है.

विज्ञापन

Hero Xtreme 125R: भारत की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार 23 जनवरी 2024 को 125 सीसी वाली किफायती मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम 125 आर को बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे राजस्थान के जयपुर के हीरो ग्लोबल सेंटर ऑफ इनोवेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 कार्यक्रम के पहले दिन 125 सीसी सेगमेंट की सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल एक्सट्रीम 124आर को पेश किया है. आइए, इस बाइक के बारे में जानते हैं.

हीरो एक्स्ट्रीम 125 आर की प्राइस
undefined

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से 23 जनवरी 2024 को लॉन्च किए गए हीरो एक्सट्रीम 125 आर मोटरसाइकिल को एक्स-शोरूम की 95,000 रुपये की कीमत तय की गई है. यह मोटरसाइकिल कंपनी की किफायती मोटरसाइकिलों में से एक है. ग्राहक इसे फरवरी 2024 से एक्स-शोरूम से खरीद सकते हैं.

Also Read: बड़े परिवार की बड़ी कार… मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7 सीटर अवतार हीरो एक्सट्रीम 125आर का डिजाइन
undefined

डिजाइन के मामले में हीरो एक्सट्रीम 125आर अपने सेगमेंट की बाकी पॉपुलर मोटरसाइकिलों से बेहतर दिखाई देती है. इसके फ्रंट में स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स हैं. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है. इस बाइक में टेललाइट्स और ब्लिंकर्स एलईडी दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें शार्प फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट सेटअप और स्प्लिट ग्रैब रेल्स के साथ ही टायर हगर भी दिए गए हैं.

Also Read: गणतंत्र दिवस की मनमोहक झांकियों का क्या है राज, किन वाहनों का होता है इस्तेमाल? हीरो एक्सट्रीम 125आर का इंजन
undefined

हीरो एक्सट्रीम 125आर में 125 सीसी का सेगमेंट फर्स्ट एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 8250 आरपीएम पर 11.39 एचपी की अधिकतम पावर जेनरेट करने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 66 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें सिंगल और डुअल चैनल एबीएस के साथ ही इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे विकल्प मिलते हैं. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है.

Also Read: बुलेट की परेशानी बढ़ाने आ गई Hero की नई बाइक, हार्ले-डेविडसन एक्स440 को दिलाएगी याद
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola