Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी का असली नाम जानते हैं आप? इतनी हैं पढ़ी-लिखी

Updated:
विज्ञापन
Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी का असली नाम जानते हैं आप? इतनी हैं पढ़ी-लिखी

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल‘ हेमा मालिनी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने की शानदार मूवीज में काम किया है. अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस के चाहने वालों लाखों है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल‘ हेमा मालिनी आज अपना 73वां बर्थडे मना रही हैं. एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और वो एक समय में हाईस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थी. उन्होंने हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है.

undefined

हेमा मालिनी का जन्म मद्रास प्रेसीडेंसी के तिरुचिरापल्ली जिले में साल 1948 में हुआ था. उनकी मां का नाम जया लक्ष्मी चक्रवर्ती और पिता का नाम वीएस आर चक्रवर्ती था. उनके पिता तमिल फिल्मों के निर्माता थे. एक्ट्रेस का पूरा नाम हेमा मालिनी चक्रवर्ती है.

undefined

हेमा मालिनी ने 12वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. बता दें कि उनकी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से हुई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस की आगे की पढ़ाई दिल्ली में हुई थी.

undefined

एक्ट्रेस ने साल 1968 में फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ राज कपूर थे. हेमा मालिनी ने ‘शोले’, ‘सीता गीता’, ‘नसीब’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’, ‘प्रेम नगर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

undefined

हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती है. उनकी तरह ही उनकी दोनों बेटियां भरत नाट्यम में प्रशिक्षित है. इसके अलावा एक्ट्रेस राजनीति में भी काफी एक्टिव है.

undefined

हेमा मालिनी और धर्मेद्र की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है.धर्मेद्र एक्ट्रेस को पहली बार देखते ही उनपर अपना दिल हार बैठे थे. दोनों ने साल 1980 में शादी किया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola