ePaper

PHOTOS: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, लाखों की फसल बर्बाद, कई के घर गिरे, कराया जा रहा नुकसान का सर्वे

Updated at : 02 Oct 2023 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, लाखों की फसल बर्बाद, कई के घर गिरे, कराया जा रहा नुकसान का सर्वे

कुड़ू (लोहरदगा), अमित कुमार राज-झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में दो दिनों से जारी बारिश से भारी तबाही हुई है. दर्जनों ग्रामीण बेघर हो गए हैं, तो दूसरी तरफ खेतों मे लगी लाखों रुपए की सब्जी बर्बाद हो गई है. बारिश से हुए नुकसान का आकलन के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

बारिश से क्षेत्र में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए. इस कारण कई बिजली के खंभे गिर गए. पिछले दो दिनों में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस साल दो दिनों के भीतर सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है. बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रखंड प्रशासन सर्वे करा रहा है. बताया जाता है कि शनिवार शाम से जारी बारिश रविवार को दिनभर होती रही. सोमवार को अहले सुबह बारिश रुकी. बारिश रुकने के बाद बारिश की तबाही सामने आने लगी.

undefined

बारिश से प्रखंड की कुड़ू पंचायत के धोबी टोला में संध्या देवी, उर्मिला देवी, स्व नागेश्वर साहू टाटी पंचायत के कुंदों पिपराटोली में सोहराई उरांव, मनोज उरांव इसके अलावा सलगी पंचायत में तीन मकान, बड़की चांपी पंचायत में दो, चीरी पंचायत में दो ककरगढ़ पंचायत में चार जिंगी पंचायत में तीन सहित अन्य पंचायत में मकान ध्वस्त हुआ है.

undefined

बारिश के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर खड़े कर पेड़ गिर गया. इससे प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का चहारदीवारी ध्वस्त हो गयी. इसके साथ ही बिजली के चार खंभे भी जमीन से उखड़ कर गिर गए. बिजली का तार टूट गया. इससे लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. बारिश होने के कारण खेतों में लगी सब्जी को भारी नुकसान हुआ है. खेतों में लगे आलू, टमाटर, फूलगोभी, बंदागोभी, धनिया पत्ती, मिर्च, मटर, विभिन्न प्रकार के साग, परसबीन, शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी को भारी नुकसान हुआ है. आलू तथा मटर के बीज जहां गल गए हैं तो टमाटर, धनिया पत्ती तथा साग खेतों में बर्बाद हो गए हैं.

undefined

लगातार बारिश के कारण विभिन्न नदियां टिको नदी, दक्षिण कोयल नदी, साफी नदी, जरियों नदी, बंदुवा नदी उफान पर हैं, तो तालाबों तथा कुआं का जलस्तर बढ़ गया है. कुल मिलाकर दो दिनों की बारिश आफत बनकर आई हैं. किसानों तथा ग्रामीणो का आशियाना छीन गया है.

undefined

बीडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है. बेघर हुए परिवारों के लिए समीप के सरकारी भवन में आशियाना दिलाने का आदेश संबंधित पंचायत के मुखिया, सचिव तथा अन्य कर्मियों को दिया गया है. बारिश से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. जरूरत के हिसाब से भुक्तभोगी परिवारों को अनाज तथा अन्य जरूरी सामाग्री उपलब्ध करायी जा रही है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola