Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, आगजनी के मामले में आज कोर्ट में होगी सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Mar 2023 10:22 AM
SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी के मामले में शुक्रवार से सुनवाई शुरू होगी. इरफान व उनके भाई रिजवान समेत पांच आरोपितों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं. आरोप तय होने के बाद आज पहली सुनवाई होगी.
SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी के मामले में शुक्रवार से सुनवाई शुरू होगी. इरफान व उनके भाई रिजवान समेत पांच आरोपितों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं. आरोप तय होने के बाद आज पहली सुनवाई होगी. डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ निवासी महिला ने विधायक व अन्य आरोपितों के खिलाफ कब्जे के इरादे से आगजनी, बलवा, भयभीत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
वहीं विधायक और उनके भाई की जिला जज कोर्ट में दायर रिवीजन अर्जी खारिज हो गई. एडीजीसी रवींद्र अवस्थी का कहना है कि विधायक और उनके भाई की ओर से आगजनी के मामले में आरोप मुक्त करने की रिवीजन अर्जी डाली गई थी. इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं. इस रिवीजन अर्जी का औचित्य नहीं हैं.इसलिए अर्जी खारिज किया गया है... अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










