बर्फ फैक्ट्री में टैंक फटा, फैली जहरीली गैस, दर्जनों बेहोश

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 12:10 AM

विज्ञापन

घनी आबादी के बीच अचानक अमोनियम नाइट्रेट से भरे टैंक में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में जहरीली गैस फैल गयी, जिससे लोगों का दम घुटने लगा

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार मल्लाह टोली स्थित आइस फैक्टरी में गुरुवार रात करीब 9:20 बजे अचानक विस्फोट हुआ, जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. घनी आबादी के बीच अचानक अमोनियम नाइट्रेट से भरे टैंक में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में जहरीली गैस फैल गयी, जिससे लोगों का दम घुटने लगा. लोग आनन-फानन में घरों से निकल कर इधर-उधर भागने लगे.

महल्लाह टोली में हुई इस घटना का असर डेढ़ किमी दूर शहर के ग्वालटोली चौक तक पड़ा. अचानक रात में यहां हजारों की आबादी की भाग-दौड़ शुरू हो गयी. लोग अपने घरों के दरवाजे खुले छोड़कर अपने बच्चे को लेकर बदहवास सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे थे. घटना की खबर मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया. इस बीच कई लोग बेहोश गये, जिन्हें एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

वहीं, लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने को कहा गया. शहर के मल्लाह टोली और ग्वालटोली, एकपटिया मुहल्ला के लोग लगातार भागते रहे. कुछ लोग करीब दो किमी दूर खुले स्थान पर मधुवन धर्मशाला मैदान गये और वहां खुद को सुरक्षित किया. इस बीच सभी पेट्रोलिंग वाहन सड़क पर दौड़ने लगे. एंबुलेंस के सायरन से पूरा इलाका गूंजने लगा.

  • बड़ा बाजार मल्लाह टोली स्थित आइस फैक्टरी के गैस के टैंक में हुआ विस्फोट

  • डेढ़ किमी दूर शहर के ग्वालटोली चौक तक पहुंच गयी फैक्ट्री से रिस रही गैस

  • बदहवास लोग घरों को खुला छोड़ बच्चों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर भागे

मची अफरातफरी

9:20 बजे रात में हुई घटना

35 से ज्यादा लोग हुए बेहोश 10 मिनट के भीतर

10000 से ज्यादा की आबादी रहती है इस इलाके में

यह है मामला : बताया जाता है कि जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ है, उस फैक्टरी का नाम प्रीमियम आइस फैक्टरी है. इसके संचालक उमाशंकर प्रसाद हैं. जिस स्थान पर घटना घटी है, उसके आसपास की आबादी करीब 10 हजार है. घटना के करीब 15 मिनट के भीतर ही करीब 35 लोग बेहोश हो चुके थे, जिन्हें तुरंत आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया. अमोनियम नाइट्रेट के गंध के कारण लोगों को राहत कार्य चलाने में भी परेशान हो रही थी. लोग खुद को किसी तरह बचाते हुए राहत कार्य कर रहे थे.

  • खबर मिलते ही प्रशासन सतर्क, बेहोश लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

  • सभी डॉक्टरों को तुरंत अस्पताल बुलाया गया ट्रामा सेंटर में आठ सदस्यीय टीम जांच में जुटी

मरीजों से पट गया था सदर अस्पताल : समाचार लिखे जाने तक पूरा सदर अस्पताल मरीजों से पटा पड़ा था. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि रात करीब करीब 10.30 तक 13 मरीज पहुंच चुके थे. यहां मरीजों का पहुंचाने का सिलसिला जारी था. ट्रामा सेंटर में आठ सदस्यीय टीम जांच में जुट चुकी थी. सभी डॉक्टरों को तुरंत अस्पताल बुला लिया गया था.

डॉक्टर ने कहा : हजारीबाग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनवर एकराम ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट से सांस लेने में परेशानी होती है. यदि अधिक मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट शरीर के अंदर गया, तो लोगों की जान भी जा सकती है. यह जानलेवा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola