Live Updates

Hartalika Teej 2023 Live: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त….

Updated:
विज्ञापन

Hartalika Teej Vrat 2023 Live Date and Time kab hai: सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व है. हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इसे तीजा पर्व के नाम से भी जाना जाता है. हरतालिका तीज का व्रत आज 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार को है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. वहीं हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्त के लिए रखती है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. आइए जानते है पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2023 Live: तीज का शुभ मुहूर्त कितना बजे है?

उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 दिन सोमवार के दिन रखा जाएगा. इस विशेष दिन पर प्रातः काल हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 07 मिनट से सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

Hartalika Teej 2023 Live: हरतालिका तीज में क्या क्या चढ़ाना चाहिए?

शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते – बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते, पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को विशेषतौर पर चढ़ाना चाहिए.

Hartalika Teej 2023 Live: हरतालिका तीज की पूजा कैसे किया जाता है?

हरतालिका तीज की पूजा में फुलेरा का बहुत महत्व है. ये महादेव की पांच पुत्रियों का प्रतीक है. भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से अभिषेक कर, उन्हें चंदन, मौली, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, आंक के पुष्प, भस्म, गुलाल, अबीर आदि अर्पित करें. साथ ही गणेश जी को दूर्वा और जनेऊ चढ़ाएं.

Hartalika Teej 2023 Live: हरतालिका तीज व्रत पूजन का ये है सही समय

हरतालिका तीज पर पूजा के लिए प्रदोष काल में चार प्रहर की पूजा शाम 06 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी.

पहला प्रहर – शाम 06 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 02 मिनट तक

दूसरा प्रहर – रात 09 बजकर 02 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 12 बजकर 15 मिनट तक

तीसरा प्रहर – प्रात: 12 बजकर 15 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 03 बजकर 12 मिनट तक

चौथा प्रहर – प्रात: 03 बजकर 12 मिनट से 19 सितंबर को सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक

Hartalika Teej 2023 Live: आज सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व

आज सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला उपवास रखी हुईं हैं. आज महिलाएं पूरी तरह से सोलह श्रृंगार कर सजती-सवरती हैं. इसके बाद शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. इस तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है.

Hartalika Teej 2023 Live: हरतालिका तीज व्रत के दौरान न करें ये काम

हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखने का विधान है और इसमें कई तरह के नियमों का पालन करना होता है. हरतालिका तीज व्रत के दौरान दिन में सोने से बचें. इस दिन रात भर जागकर शिव जी और मां पार्वती की पूजा व भजन करें. मान्यता है कि यदि व्रत के दौरान कोई सोता है तो उसे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola