Tejasswi Prakash Birthday: तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा संग मना रही बर्थडे, लेडीलव को किस करते दिखे एक्टर

Happy Birthday Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश गोवा में अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ अपना बर्थडे मना रही है. कुछ वीडियो सामने आए है, जिसमें एक्ट्रेस केक काटती और डांस करती दिख रही है.
Happy Birthday Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज 10 जून को अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं. तेजस्वी इन दिनों नागिन 6 में अपना जादू चला रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है. दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. तेजस्वी गोवा में करण के साथ अपना जन्मदिन मना रही है. इस सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज सामने आई है.
बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में है. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए है. इसमें एक्ट्रेस केक काटने से पहले विश मांगती दिख रही है. करण उनके साइड में खड़े है और हैप्पी बर्थडे गा रहे है. करण एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह उनका वीडियो बनाते नजर आए.
https://www.instagram.com/p/CemG81whyA_/?hl=en
इस वीडियो पर फैंस तेजस्वी प्रकाश को जन्मदिन विश कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप दोनों सुपर कपल है. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक ने लिखा, हैप्पी बर्थडे क्वीन. बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में दोनों की जोड़ी बनी थी और उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया था. फैंस अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CemI2DkDGzT/
तेजस्वी प्रकाश के फैनपेज ने भी करण कुंद्रा के साथ कुछ तसवीरें शेयर की हैं. तसवीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है. करण उन्हें गाल पर किस कर रहे है और एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल है. एक अन्य तसवीर में वो छाता लिए हुए है और अपनी लेडीलव को पकड़े हुए है. इसपर यूजर्स लाइक्स बरसा रहे है.
https://www.instagram.com/p/Cem5KEqvzEt
https://www.instagram.com/p/Cem5txUIscI/
तेजस्वी प्रकाश स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, खतरों के खिलाड़ी 10, बिग बॉस जैसे कई लोकप्रिय शो में काम कर चुकी है. फिलहाल वो एकता कपूर के शो नागिन 6 में प्रथा के किरदार में दिख रही है. इसमें सिम्बा नागपाल भी है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




