सरकारी अधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता ने बताया हत्या का मामला
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2020 4:23 PM
बलिया : जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. हालांकि, उनके पिता ने इसे हत्या का मामला बताया है. अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में जिले की मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय (27) का शव सोमवार रात लगभग 10 बजे पंखे के हुक से लगे फांसी के फंदे से लटकता मिला.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ सहित वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. उस नोट में महिला अधिकारी ने लिखा है कि बलिया में मेरा साथ बड़ा धोखा हुआ है. मुझसे गलत काम करा लिया गया.
इस बीच, मणि के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. गाजीपुर जिले के कनुआन ग्राम के रहनेवाले जय ठाकुर राय ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है.
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने दावा किया कि फर्जी भुगतान और गलत काम करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहनेवाली मणि मंजरी राय की बलिया जिले में पहली तैनाती थी.
महिला अधिकारी जिला मुख्यालय की आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था. सोमवार को वह घर में अकेली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Posted By : Kaushal Kishor
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए