ePaper

Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से परेशान किशोरी ने दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला एक नया राज

Updated at : 25 Jul 2022 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News

Gorakhpur News: किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपित हिस्ट्रीशीटर अच्छेलाल के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने तहरीर दी है कि स्कूल आने जाने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी को वह तंग करता था.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस ने आरोपित हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध छेड़खानी आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि किशोरी गर्भवती थी फिलहाल पुलिस ने मृतका के बच्चेदानी को सुरक्षित कराया है.

किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपित हिस्ट्रीशीटर अच्छेलाल के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने तहरीर दी है कि स्कूल आने जाने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी को वह तंग करता था और उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उन्होंने पहले भी पुलिस को इसकी शिकायत की थी लेकिन इस पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया. छेड़खानी व दुष्कर्म से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी में अराजक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ा, लोगों में आक्रोश, मौके पर पुलिस तैनात

मृतका किशोरी की मां ने बताया कि रविवार की सुबह अपनी बेटी की इलाज के लिए बाहर गई थी और घर पर उसकी छोटी बेटी थी. बाजार से जब वो घर लौटी तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटका हुआ है जिसकी सूचना उन्होंने पिपराइच थाने में दी है. जिसके बाद पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस घटना से पुलिस की लापरवाही सामने आई है. जहां पुलिस यह दावे कर रही है कि हिस्ट्रीशीटर की वह निगरानी कर रही है. वही एक हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से परेशान होकर किशोरी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है .

बताते चलें आरोपित 6 महीने पहले जेल से छूटा है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि इस घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्टर – कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola