गोरखपुर को मिली रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी,भगवान बुध की महापरिनिर्माण स्थली का दर्शन करेंगे आने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीयों कि इस प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शन के मंच तक सीमित नहीं रखा गया है. उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर यहां की विरासत, कला, संस्कृति और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जानने का भी अवसर मिलेगा.
गोरखपुर. रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी गोरखपुर को मिली है. गोरखपुर का रामगढ़ताल में 27 से 31 मई तक रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की मेजबानी में होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से प्रदेश में खेलों को लेकर नया माहौल बनेगा. इससे खेलों के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग भी होगी. सभी मेजबान शहरों में प्रतिभागियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा. गोरखपुर में 27 से 31 मई को रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आने वाले देश भर के युवा खिलाड़ी नाथ पंथ के विश्वविख्यात गोरखनाथ मंदिर और कुशीनगर में तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का दर्शन करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम को बहुआयामी दृष्टिकोण से आयोजित किया जा रहा है. रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश भर से विश्वविद्यालय के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश आएंगे. खिलाड़ीयों कि इस प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सिर्फ प्रतिभा प्रदर्शन के मंच तक सीमित नहीं रखा गया है. उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर यहां की विरासत, कला, संस्कृति और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जानने का भी अवसर मिलेगा. इसे लेकर तैयार व्यापक कार्ययोजना के मुताबिक मेजबान जिलों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं. अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल जिलों में तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं.
गोरखपुर में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता के कुल 30 इन्वेस्टर्स में देशभर के 24 विश्वविद्यालयों के 471 महिला, पुरुष खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है. गोरखपुर आने वाले इन खिलाड़ियों, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को गोरखनाथ मंदिर और कुशीनगर में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली का भ्रमण कराया जाएगा. रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोच के रहने के लिए होटलों के रूम बुक कर दिए गए. उनकी सुरक्षा से लेकर खानपान की पूरी व्यवस्था कर दी गई है. खिलाड़ियों को गोरखनाथ मंदिर और कुशीनगर भ्रमण के दौरान सुविधाजनक तरीके से आवागमन लांच की व्यवस्था की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है.
रिपोर्ट- कुमार प्रदीप,गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




