Gorakhpur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को दिलायी शपथ, कहा- शत प्रतिशत कराएं मतदान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2022 10:22 PM

विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर जागरूक किया. इसे लेकर उन्हें शपथ भी दिलायी.

विज्ञापन

Gorakhpur News: सरस्वती शिशु मंदिर, आर्य नगर के छात्र-छात्राओं को जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मतदान को लेकर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि तीन मार्च को छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों व उनके शुभचिंतकों को नजदीकी मतदाता केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान कराने के लिए शपथ भी दिलाई ताकि गोरखपुर जनपद में शत-प्रतिशत मतदान हो सके और सशक्त राष्ट्र निर्माण में छात्राओं के अभिभावक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.

undefined

इस दौरान छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली कि अपने अभिभावकों व अपने शुभचिंतकों को 3 मार्च को मतदान केंद्रों पर भेज कर मतदान करायेंगे. उसके बाद फिर जलपान करने देंगे, जिससे गोरखपुर जनपद में शत प्रतिशत मतदान हो सके. इससे पहले, जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने सभी बच्चों को लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका व मतदान के महत्व के बारे में बताया.

Also Read: Gorakhpur News: मिट्टी में गड़ा मिला व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

जागरूकता व शपथ ग्रहण के दौरान सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान प्रमुख शिवाजी सिंह, कार्यक्रम संयोजक विकास, डॉ संजीव गुलाटी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, सत्य प्रकाश सिंह, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, वेद प्रकाश यादव, सहायक उप नियंत्रक, सिविल डिफेंस सहित सरस्वती शिशु मंदिर के कर्मचारी और अध्यापक-अध्यापिका मौजूद रहे.

Also Read: Gorakhpur News: सीएम सिटी में चुनाव से पहले मिली बड़ी सफलता, हजारों कुंतल अवैध शराब और लहन बरामद

रिपोर्ट- कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola