Google Search Movies 2022: गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गई ये फिल्में, 'ब्रह्मास्त्र' ने KGF 2 को पछाड़ा

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2022 1:48 PM

विज्ञापन

Google Search Movies 2022: गूगल ने लिस्ट जारी की है जिसमें भारत में सबसे ज्यादा अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों के बारे में बताया है. इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिव नंबर पर है.

विज्ञापन

Google Most Searched Movies 2022: इस साल कई भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ नजर आई. कमाई के मामले में भी इन मूवीज ने जबरदस्त बिजनेस किया. दर्शकों ने इस साल गूगल पर इन फिल्मों के खूब सर्च किया. अब गूगल ने लिस्ट जारी कि, जिसमें बताया गया कि किन-किन फिल्मों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया.

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिव

2022 फिल्म प्रेमियों के लिए एक रोमांचक साल रहा. गूगल ने लिस्ट जारी की है जिसमें भारत में सबसे ज्यादा अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों के बारे में बताया है. इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिव नंबर पर है. अयान मुखर्जी की फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, मौनी रॉय ने अहम रोल निभाया. इस फिल्म को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया. फिल्म सुपरहिट रही और इसने जबरदस्त कमाई की.

केजीएफ चैप्टर 2

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है. ये मूवी केजीएफ वन की सीक्वेल है और इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश है. वहीं, तीसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है, जिसमें अनुपम खेर, मिथुन, पल्लवी जोशी ने अहम रोल निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. जबकि चौथे नंबर पर आरआरआर और पांचवें नंबर पर कांतारा है.

Also Read: Google Most Searched People: इस साल सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले सेलेब्स, लिस्ट में सुष्मिता सेन
देखिए पूरी लिस्ट

  • 1) ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिव

  • 2) के.जी.एफ: चैप्टर 2

  • 3) द कश्मीर फाइल्स

  • 4) आरआरआर

  • 5) कांतारा

  • 6) पुष्पा

  • 7) विक्रम

  • 8) लाल सिंह चड्ढा

  • 9) दृश्यम 2

  • 10) थोर: लव एंड थंडर

गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा जिन लोगों को सर्च किया गया उसमें सुष्मिता सेन है. टॉप 10 की लिस्ट में सुष्मिता पांचवें नंबर पर है और लित चौथे नंबर पर है. 14 जुलाई को आईपीएल फाउंडर ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था. इस खबर के वायरल होने के बाद से ही एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों की ब्रेकअप की खबर आने लगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola