गिरिडीह : दो बूंद जिंदगी की, तीन दिवसीय पल्स पोलिया उन्मूलन अभियान शुरू, एसी ने किया उद्घाटन

Updated at : 11 Dec 2023 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : दो बूंद जिंदगी की, तीन दिवसीय पल्स पोलिया उन्मूलन अभियान शुरू, एसी ने किया उद्घाटन

जिले में तीन दिवसीय पल्स पल्स पोलिया उन्मूलन अभियान रविवार को शुरू हुआ. पहले दिन बूथों पर बच्चों को खुराक दी गयी. अगले दो दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जायेगी.

विज्ञापन

जिले में तीन दिवसीय पल्स पल्स पोलिया उन्मूलन अभियान रविवार को शुरू हुआ. पहले दिन बूथों पर बच्चों को खुराक दी गयी. अगले दो दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जायेगी. चैताडीह स्थित मातृत्व व शिशु केंद्र में अभियान की शुरुआत गिरिडीह के अपर समाहर्ता विल्शन भेंगरा ने की. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में 4,91,299 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पूरे जिले में 2535 बूथ बनाये गये हैं. इसमें 5070 कर्मियों को लगाया गया है. 507 पर्यवेक्षक भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. जिले में 50 ट्रांजिट दल हैं, जिनकी देखरेख के लिए 100 सुरवाइजर को लगाया गया है. सिविल सर्जन ने कहा कि पूरे जिले में यह अभियान शुरू किया गया है. रविवार को बूथ पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी है.

11 व 12 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय माॅनीटर डॉ. बंका उरांव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ. कालीदास मुर्मू, उपाधीक्षक डॉ. एपीएन देव, डब्ल्यूएचओ के डॉ. दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, रणधीर कुमार, मधुलिका प्रभा आदि मौजूद थे. सीएस ने बताया कि पहले दिन रविवार को पूरे जिले में 83.3 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी है. बताया कि पहले दिन 4.03 लाख बच्चे को पोलियो की खुराक दी गयी है. शेष बचे 88,299 बच्चे को स्वास्थ्य कर्मी दो दिनों में घर-घर जाकर खुराक पिलायेंगे.

Also Read: गिरिडीह : क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola