गिरिडीह : क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे आदिवासी बहुल गांव केंदुआडीह के लोग एक छोटी पुलिया के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर टकटकी लगाये हुये हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

विज्ञापन

पीरटांड़ की कुम्हरलालो पंचायत के केंदुआडीह में तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे आदिवासी बहुल गांव केंदुआडीह के लोग एक छोटी पुलिया के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर टकटकी लगाये हुये हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. गांव के हीरालाल सोरेन, जीतन सोरेन, सबिंद्र हांसदा, सोनाराम आदि ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व केंदुआडीह मोड़ से केंदुआडीह जाने वाली सड़क पर वर्षों पूर्व बनी पुलिया ट्रैक्टर पार होने के दौरान टूट गयी. स्थानीय मुखिया से कई बार पुलिया निर्माण की मांग की गयी, लेकिन फंड के अभाव का हवाला देकर अभी तक इसे नहीं बनाया गया. पुलिया की जगह बिजली का खंभा डालकर लोग नाला पार कर रहे हैं. कोई भी बड़ा वाहन गांव नहीं पहुंचता है. गांव के हीरालाल ने बताया कि मुखिया के कहने पर वह चेकस्लिप बनाकर रखे हैं, लेकिन इस पुलिया की मरम्मत या बनाने का काम कोई करना नहीं चाहता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola