गिरिडीह : रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 17 दिसंबर को, नोमिनेशन जारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेड क्रॉस सोसायटी गिरिडीह शाखा की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

रेड क्रॉस सोसायटी गिरिडीह शाखा की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. चुनाव की तिथि 17 दिसंबर को निर्धारित की गयी है. वहीं मतगणना भी इसी तिथि को होगी. नामांकन की प्रक्रिया दो दिसंबर से शुरू हो गयी है, जो 6 दिसंबर तक चलेगी. चुनाव को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व पदाधिकारियों और वर्तमान के पदाधिकारियों के बीच गुटबाजी भी काफी तेज हो गयी है. अभी से ही सभी लोग अपने-अपने उम्मीदवारों को जीताने में जुट गये हैं. बता दें कि चुनाव को लेकर नाम वापसी की तिथि सात दिसंबर निर्धारित की गयी है. नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा एवं निर्वाचन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन आठ दिसंबर को किया जाएगा. मतदान 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा और 3 बजे के बाद मतगणना होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola