ePaper

पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी शहादत अंसारी गिरफ्तार

Updated at : 06 Feb 2024 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी शहादत अंसारी गिरफ्तार

शहादत के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ताराटांड़ इलाके में कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह (मृणाल सिन्हा) : गिरिडीह पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे शातिर और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी शहादत अंसारी ताराटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने शहादत अंसारी को ताराटांड़ थाना इलाके से ही सोमवार (5 फरवरी) की रात को छापेमारी कर गिरफ्तार किया.

शहादत के पास मिला एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस

शहादत के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ताराटांड़ इलाके में कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी और ताराटांड़ थाना प्रभारी को अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया.

Also Read: गिरिडीह में फिर पकड़ाए 4 शातिर साइबर अपराधी, इस तरह ब्लैकमेल करके लोगों से ऐंठते थे पैसे

ताराटांड़ थाना क्षेत्र से हुई शहादत अंसारी की गिरफ्तारी

इसके बाद देर रात को पुलिस ने छापेमारी कर ताराटांड़ थाना क्षेत्र से शहादत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से एक देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. एसपी ने बताया की शहादत अंसारी कुख्यात और शातिर अपराधी है. हाल में ही जेल से छूटकर आया है. उन्होंने बताया की शहादत अंसारी के साथ और भी कुछ अपराधी मौके पर मौजूद थे, जो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए हैं जिसकी गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है.

Also Read: गिरिडीह : कैटरिंग के सामान व भूसी की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही 10 लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

क्राइम और साइबर क्राइम के खिलाफ चल रहा अभियान

बता दें कि गिरिडीह पुलिस ने क्राइम और साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ रखा है. हाल ही में कैटरिंग के सामानों भूसी की बोरियों में भरकर शराब की बोतलें बिहार भेजीं जा रहीं थीं. पुलिस ने इसका खुलासा किया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola