गिरिडीह : विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने पेश किये एक से बढ़कर एक मॉडल

Updated at : 21 Dec 2023 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने पेश किये एक से बढ़कर एक मॉडल

सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में बुधवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीइओ नीलम आइलिन टोप्पो, पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और पपिया सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में बुधवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीइओ नीलम आइलिन टोप्पो, पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और पपिया सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीइओ ने कहा कि सरकार के उत्कृष्ट विद्यालय की परिकल्पना और उस परिकल्पना को जमीन पर यह विद्यालय उतार रहा है. डीइओ ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए भविष्य में उन्हें और बेहतर करने की शुभकामना दी. पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके सेवाकाल में विद्यालय ने उत्कृष्ट विद्यालय की परिकल्पना को आरंभ किया था, जिसे आज प्राचार्य अपनी पूरी टीम के साथ लगन से धरातल पर उतार रहे हैं. यह देखकर वह बहुत खुश हैं.

आज के इस विज्ञान प्रदर्शनी में आये दिन हार्ट अटैक के कारण और निवारण को लेकर विद्यार्थियों के लाइव मॉडल, रैन अलार्मिंग सिस्टम, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और अम्लीय वर्षा के कुप्रभावों को कम करने के उपाय, किडनी बचाओ, ट्रैफिक सिस्टम ,वोल्कानिक इरप्शन, रेस्पिरेटरी सिस्टम, न्यूरॉन को लेकर विद्यार्थियों ने एक से एक मॉडल और लाइव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वर्तमान समय के साथ सोलर और लूनर एक्लिप्स की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्श के साथ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. प्रदर्शनी की निर्णायक वरीय शिक्षिका गीता कुमारी सिन्हा और अस्मिता प्रसाद थीं. आयोजन में वरीय शिक्षिका पपिया सरकार और राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा. प्रदर्शनी में संध्या संथालिया, राकेश कुमार, शोभा कुमारी, पुलेज मरांडी, मिथिलेश कुमार, कमलेश कुमार, अख्तर अंसारी, समीर सोरेन, राजेंद्र प्रसाद, कुसुम कुमारी, खुर्शीद अंसारी, इंद्रदेव, नाजिया साइन, सपना कुमारी, रेनू अग्रवाल, कामदेव प्रसाद यादव, अमरेश कुमार आदि मौजूद थे.

क्या रहा वर्गवार परिणाम

वर्गवार परिणाम में नवम में प्रथम सृष्टि कुमारी, ग्रुप के ट्रैफिक सिस्टम के लिए द्वितीय नूपुर कुमारी और ग्रुप ज्वालामुखी के लिए तृतीय हंसिका पांडे के श्वसन तंत्र को प्राप्त हुआ, जबकि वर्ग दशम में न्यूरो के साथ दीपिका पांडे और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की प्रज्ञा कुमारी प्रथम, वोल्कानो के साथ निधि कुमारी द्वितीय और सोलर सिस्टम के साथ अंतर कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. 11वीं में आयशा कुमारी सोलर एंड लूनर एक्लिप्स के साथ प्रथम, सोनम कुमारी और रोशनी कुमारी द्वितीय, जबकि श्रेया कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. 12वीं में प्रथम प्रिया सारस्वत के मॉडल को स्थान दिया गया.

Also Read: गिरिडीह : जलवायु परिवर्तन व कृषि सलाह पर किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola