ePaper

Ganesh Puja 2023: राउरकेला में गणेशोत्सव की धूम, देखिए राउरकेला के कुछ खास पूजा पंडाल

Updated at : 20 Sep 2023 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Puja 2023: राउरकेला में गणेशोत्सव की धूम, देखिए राउरकेला के कुछ खास पूजा पंडाल

आज पूरे देश में गणेशोत्सव की मची धूम हुए है. लोग भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजा कर रहे हैं तो कई जगहों पर जश्न भी मनाया जा रहा है. ऐसे में ओडिशा के लोग भी गणेश पूजा को पूरे धूम-धाम से मना रहे है. राज्य के विभिन्न जगहों पर भव्य पंडाल भी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

राउरकेला: स्टील सिटी से लेकर स्मार्ट सिटी में गणेशोत्सव की धूम है. मंगलवार को शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेज समेत विभिन्न सामाजिक संगठन, क्लब की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया है. भव्य पंडाल व भव्य मूर्तियां स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों में सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद पुष्पांजलि के बाद बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया . इसी प्रकार सिविल टाउनशिप गणेश पूजा कमेटी की ओर से भव्य मूर्ति बनाने के साथ-साथ पत्ते से विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीत सिंह,सचिव विकास शर्मा, मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित गुप्ता ,अशोक मारोठिया आदि सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा. वहीं पूजा कमेटी द्वारा 10 दिन तक भक्तों के बीच अलग-अलग प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इसके अलावा भजन संध्या के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी पूजा कमेटी करेगी. इसी प्रकार छेंड ब्राइट लाइन वेलफेयर गणेश पूजा कमेटी की ओर से पुरी के जगन्नाथ मंदिर आकृति का भव्य पंडाल बनाने के साथ-साथ गोल्डन मोती की भव्य मूर्ति बनायी गयी है. पुरोहित के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया.

undefined

वियतनाम के महल की आकृति का बना पंडाल

बसंती कॉलोनी हेल्पज क्लब की ओर से वियतनाम के एक महल की आकृति का भव्य पंडाल बनाया गया है. साथ ही भव्य भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गयी.सुबह से मध्यान्ह तक पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. यहां मीना बाजार लगाने के साथ-साथ अनेक प्रकार के झूले भी लगाये गये हैं. मौके पर कमेटी की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसी प्रकार सिविल टाउनशिप श्री गजानन गणेश पूजा कमेटी के तत्वावधान में भव्य पंडाल बनाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. कमेटी के रोहित अग्रवाल ,वरुण बगड़िया, अंशुल अग्रवाल ,समक अग्रवाल,आयुष खेदड़िया, हर्ष खेदडिया, जसमीत सिंह, जसदीप सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, भूपेश गोयल, चेतन अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, राहुल सोमानी का पूजा को सफल बनाने में अहम योगदान रहा.

undefined

पावर हाउस रोड में देखें नयी संसद भवन

पावर हाउस रोड ट्रक पार्किंग बाल गोपाल गणेश पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल में नयी संसद भवन की आकृति का पंडाल एवं भव्य मूर्ति को विराजमान करने के साथ पूजा अर्चना की गई.वहीं पूजा कमेटी के द्वारा मीना बाजार एवं मेले का आयोजन किया गया है. इसी प्रकार शिवाजी मार्ग गणेश पूजा कमेटी की ओर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की आकृति का पंडाल बनाने के साथ भव्य मूर्ति को विराजमान किया गया है. इसके अलावा इस्पातांचल के सेक्टरों में भी छोटे-बड़े पंडाल बनाकर विघ्न विनाशक की पूजा की जा रही है.

Also Read: Ganesh Puja 2023 Pandal Ranchi: गणेश जी के पंडाल से सजी रांची, आप भी जरूर करें विजिट

बिरमित्रपुर में भी गणेशोत्सव की धूम

बिरमित्रपुर में दर्जनों जगह छोटे-छोटे पूजा पंडाल बनाये गये हैं. बिरमित्रपुर के सिनेमा हॉल रोड में स्थित जय मां शेरोवाली गणेश पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष मयंक पाण्डेय ,उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित व रोहित केशरी , सचिव सत्यव्रत जेना ,सहसचिव नवीन ठाकुर व आकाश साहू, कोषाध्यक्ष विकाश झा ,उप-कोषाध्यक्ष अमन झा व निकुंज अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा.

undefined

सरस्वती विद्या मंदिर, बिरसा डाहर रोड

बिरसा डाहर रोड स्थित सरस्वती विद्यामंदिर परिसर में मंगलवार को धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया गया. पूजा का प्रारंभ सुबह नौ बजे हुआ. इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषि आर्य, सचिव सुभाषचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, प्रधानाचार्य चित्तरंजन दास,सह-संयोजक सुचित्रा लेंका, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. अंत में आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ पूजा समाप्त हुई.

undefined
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola