Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: श्री गणेश जी की आरती पढ़ें और करें दिन की शुभ शुरुआत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Apr 2025 11:59 AM

विज्ञापन

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics

Ganesh Ji Ki Aarti: गणपति बप्पा की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने और प्रिय वस्तुओं का भोग अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं. इस प्रकार के कार्य से जातकों के जीवन में सुख-शांति का संचार होता है. इसके अतिरिक्त, इस दिन पूजा के बाद उनकी आरती का पाठ करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करना भी आवश्यक है. कहा जाता है कि इस दिन आरती का पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और इच्छाएं पूरी होती हैं. यहां पूरी आरती पढ़ें.

विज्ञापन

Ganesh Ji Ki Aarti : हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती का उत्सव मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इस दिन विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से साधकों को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है और साथ ही सुख-समृद्धि, धन-धान्य की प्राप्ति तथा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है.

गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

Also Read: Papankusha Ekadashi: आज है पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

Also Read : Laxmi Ji Ki Aarti: ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती’, आज के दिन करें लक्ष्मी जी की आरती

बुधवार के उपाय

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें.
  • इसके बाद अपने माथे पर भी तिलक लगाएं, इससे आपके तरक्की तय हैं.
  • अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते जरुर अर्पित करें.
  • मानसिक तनाव से परेशानी आपकी कम होगी और आप प्रसन्न रहेंगे.
  • गणेश जी पूजा करने से आपकी बुद्धि तेज और तीव्र रहती है और आपका ज्ञान भी बढ़ता है.
  • बुधवार के गाय माता को घास खिलाना बेहद फायदेमंद बताया गया है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola