Gadar 3: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी हुई लीक! फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे तारा सिंह, जानें यहां

Updated:
विज्ञापन

Anil Sharma on sunny deol Gadar 3

सनी देओल ने गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और लोगों के दिलों में जगह बना लिया था. गदर 2 की सफलता के बाद से ही दर्शक गदर 3 को लेकर उत्सुक हो गए थे. खबरें थी कि गदर 3 भी आएगी. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल, अमीषा पटेल, मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. फिल्म की सफलता से मेकर्स और स्टार कास्ट काफी खुश थे.

विज्ञापन
undefined

गदर 2 की सफलता के बाद से ही फैंस गदर 3 को लेकर उत्साहित हो गए थे. गदर 2 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. इस बीच गदर 3 की स्टोरी सामने आई है.

undefined

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि गदर 3 की कहानी तुरंत वहीं से शुरू होगी जहां गदर 2 खत्म हुई थी. गदर 2 और गदर 3 की टाइमलाइन के बीच ज्यादा अंतर नहीं होगा.

undefined

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मेकर्स कहानी को 1980 या 1999 के दशक में सेट करेंगे. तारा सिंह के किरदार को इतने सालों के बाद भी एक युवा किरदार के रूप में दिखाना तर्कसंगत नहीं लगेगा.

undefined

सूत्र ने यह भी बताया कि मेकर्स के पास गदर 3 के लिए करीब चार विचार थे और आखिरकार उन्होंने उस पर फैसला किया जिसमें सबसे अधिक संभावनाएं थीं. पोर्टल के सूत्र ने कहा, “पहले दो भागों की तरह, गदर 3 भी भावनाओं, संगीत, एक्शन और निश्चित रूप से देशभक्ति से भरपूर होने की उम्मीद है.”

Also Read: Gadar 3: सनी देओल ने ‘गदर 3’ में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर के रिलीज होने के बाद से…
undefined

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “गदर के रिलीज होने के बाद से यह चल रहा है, ‘ये पार्ट 2 कर रहा हूं, वो पार्ट 12 कर रहा हूं’, अरे कितनी पार्ट 2 कर रहा हूं.” हर चीज की अफवाहें चले जा रहे हैं. मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा. लोगों को अटकलें लगाना पसंद है.”

undefined

अगर आपने किसी वजह से सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 नहीं देखी है, तो आप इसे जी5 पर देख सकते हैं. बता दें कि अनिल शर्मा की मूवी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड फिल्म है.

undefined

सनी देओल के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स है. वो अब राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे.

undefined

राजकुमार संतोषी ने कहा, लाहौर 1947 एक बहुत खास फिल्म है, जो मेरे करियर में भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और एक बहुत जरूरी प्रोजेक्ट है. ये एक रीयूनियन है सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ.

undefined

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल की एंट्री हो सकती है. फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सनी से संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola