Gadar 2: क्यों अमीषा पटेल का हाथ थामते ही सनी देओल का हो गया था बुरा हाल, सरेआम कह दी ऐसी बात

वीडियो में सनी देओल और अमीषा एकदूजे का हाथ थामे स्टेज पर एंट्री करते नजर आते हैं. इसके बाद दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं. सनी देओल पर्सनल रहना ज्यादा पसंद करते हैं. डांस परफॉरमेंस के बाद वो कहते हैं, ''इतने सारे लोगों के सामने ये सब करना, जरा अजीब सा लगता है.''
सनी देओल और अमीषा पटेल गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स के पास इसके प्रमोशन को लेकर एक बड़ा प्लान है. लेकिन इससे पहले तारा सिंह और सकीना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी देओल स्टेज पर अमीषा पटेल के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं. हाल ही में दोनों सितारे जी सिने अवार्ड्स में पहुंचे थे. बैकग्राउंड पर ‘उड़ जा काले कावां’ गाना बज रहा है.
वीडियो में सनी देओल और अमीषा एकदूजे का हाथ थामे स्टेज पर एंट्री करते नजर आते हैं. इसके बाद दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं. सनी देओल पर्सनल रहना ज्यादा पसंद करते हैं. डांस परफॉरमेंस के बाद वो कहते हैं, ”इतने सारे लोगों के सामने ये सब करना, जरा अजीब सा लगता है.” स्टेज पर वो शरमाते हुए नजर आ रहे हैं. बॉबी देओल भी स्माइल करते हुए प्रतिक्रिया देते हैं.
https://www.instagram.com/reel/CpkdgAEqlRw/
सनी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिये एक बयान में कहा था, “गदर पर्सनली और प्रोफेशनली मेरे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा रही है. गदर से तारा सिंह सिर्फ एक नायक नहीं हैं, बल्कि एक संस्कारी आइकन बन गए हैं, जिन्होंने सभी बाधाओं को पार कर लिया और अपने परिवार और प्यार के लिए सभी सीमाओं को पार कर लिया. 22 साल बाद टीम के साथ सहयोग करना शानदार अनुभव था.
अनिल शर्मा ने शेयर किया, “गदर-एक प्रेम कथा मेरी फिल्म नहीं है, बल्कि यह प्रशंसकों की फिल्म है और इसने भारतीय फिल्म उद्योग के प्रतिमान को बदल दिया है. यह एक संस्कारी प्रतीक बन गया जिसमें लोगों ने तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को जिया. हम पहला पोस्टर लॉन्च करने के लिए बिल्कुल रोमांचित हैं.”
Also Read: रीटा रिपोर्टर जल्द करेंगी गुम है किसी के प्यार में एंट्री, निभायेंगी ये किरदार, सई की करीबी होंगी प्रिया आहूजा
हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया जिसमें वह खुद और अमीषा पटेल हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “क्या आप तारा सिंह और सकीना की इस प्रेम कहानी को एक बार फिर से देखने के लिए तैयार हैं? गदर 2 आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




