Gadar 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से जबरदस्त वीडियो LEAK, मैं निकला गड्डी लेके गाने पर डांस करते दिखे स्टार्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jun 2023 9:06 AM
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सेट से एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें निर्देशक अनिल शर्मा और क्रू मेंबर्स को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है.
Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में कई ट्विस्ट डाले गए हैं, हालांकि एक बार फिर से सनी जहां तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, वहीं अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए गदर एक बार फिर 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसी बीच गदर 2 के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है.
लीक वीडियो में निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि गदर 2 का पैचवर्क पूरा कर लिया गया है. फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह क्रू मेंबर्स के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. उन्होंने लिखा, “पैच वर्क शूट का आखिरी दिन और आइए साथ मिलकर गदर 2 का जश्न मनाएं, जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.. आप भी जश्न मनाएं और 9 जून को #gadarekpremkatha देखें और अपने उत्साह को दोगुना करने के लिए बड़े पर्दे पर 4K डॉल्बी देखें.” पैच वर्क शूट करें और साथ में जश्न मनाएं.
Last day of patch work shoot and let’s celebrate together
GADAR 2 which is releasing on 11 Aug..
you also celebrate and watch #gadarekpremkatha
on 9 June on big screen
4K dolby
to double up your excitement .. pic.twitter.com/wATEaSdSL7— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) May 31, 2023
‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी-अपनी भूमिकाओं में फिर से नजर आएंगे. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस साल गणतंत्र दिवस पर सनी देओल ने ‘गदर 2’ की रिलीज की तारीख के साथ फिल्म के पहले लुक का खुलासा किया था. उन्होंने साझा किया था, “हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस, हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं. # गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” बता दें कि इसी दिन रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ की टक्कर ‘गदर 2’ से होने वाली है.
Also Read: Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 में अमरीश पुरी को इस किरदार ने किया रिप्लेस, तारा सिंह संग भिड़ेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










