Gadar 2 में किसके कब्र के पास रो रहा था तारा सिंह? क्या सकीना की हो जाएगी मौत! अमीषा पटेल ने दे दिया स्पॉइलर
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jul 2023 6:33 AM
गदर 2 के टीजर से एक सीन खूब वायरल हुआ था. इस सीन में सनी देओल एक लाश या कब्र को देखकर रो रहे होते हैं. जिसके बाद फैंस को लगता है कि कही सकीना तो मर नहीं गई. अब इस सीन के पीछे क्या सच्चाई है, ये सामने आ चुका है.
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का क्रेज इन दिनों सोशल मीडिया पर देखते ही बनता है. अनिल शर्मा की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें एस सीन को देखकर फैंस परेशान हो गए थे. अब इस सीन के पीछे की कहानी सकीना ने बताया है, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.
किसके क्रब के पास बैठकर रो रहे तारा सिंह?
दरअसल, गदर 2 के टीजर से एक सीन खूब वायरल हुआ था. इस सीन में सनी देओल एक लाश या कब्र को देखकर रो रहे होते हैं. जिसके बाद फैंस को लगता है कि कही सकीना तो मर नहीं गई. ऐसे में अब अमीषा पटेल ने सस्पेंस खत्म करते हुए स्पॉइलर दे दिया. एक्ट्रेस ने वो सीन शेयर करते हुए लिखा, ‘हे मेरे सभी प्यारे प्रशंसकों!! आपमें से बहुत से लोग गदर 2 के इस शॉट को लेकर चिंतित हैं और सोचते हैं कि सकीना मर गई है!!! खैर ऐसा नहीं है!! यह कौन है मैं नहीं कह सकती, लेकिन यह सकीना नहीं है! तो कृपया चिंता न करें!! आप सबको प्यार.’
https://www.instagram.com/p/CuGvQnPIkK7/
यूजर्स एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल
अमीषा पटेल के इतना बताने के बाद से ही यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मूवी रिलीज होने से पहले ही आपने स्पॉइलर दे दिया. एक यूजर ने लिखा, लो भाई, अब मैं नहीं जा रहा मूवी देखने. एक यूजर ने लिखा, ऐसे तो पूरी मूवी रिवील कर दोगी मैम. एक यूजर ने लिखा, सस्पेंस खत्म कर दिया आपने तो. एक यूजर ने लिखा, क्या हीरोइन बनेगी, रिवील नहीं करना था.
उड़ जा काले कावा का नया वर्जन हुआ रिलीज
एक बार फिर से तारा और सकीना की प्रेम कहानी की दुनिया में डूबने के लिए तैयार हो जाए. उड़ जा काले कावा का नया वर्जन आपको जरूर पसन्द आएगा. जब गाना पहली बार गदर: एक प्रेम कथा के साथ लॉन्च किया गया था, तब कुछ ही समय में एक प्रेम गीत बन गया था. उड़ जा काले कावा का ओरिजनल सॉन्ग उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था, जबकि नये वर्जन को मिथुन ने रिक्रिएट औऱ रीअरेंज किया है. नये गाने में सकीना और तारा सिंह पुरानी यादों को याद करते दिखते है. दोनों की जोड़ी मैजिकल लग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










