पद्मिनी कोल्हापुरे से लेकर मीरा राजपूत तक, Karwa Chauth मनाने के लिए एकसाथ दिखीं हसीनाएं, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

करवा चौथ के जश्न में बॉलीवुड डीवाज़ ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान किया. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन, फिल्म निर्माता कृषिका लुल्ला और अन्य सेलेब्स को मुंबई स्थित अनिल कपूर के आवास पर देखा गया.

विज्ञापन

रविवार (24 अक्टूबर) को करवा चौथ के जश्न में बॉलीवुड डीवाज़ ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान किया. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन, फिल्म निर्माता कृषिका लुल्ला और अन्य सेलेब्स को मुंबई स्थित अनिल कपूर के आवास पर देखा गया. सभी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के साथ यहां करवा चौथ की पूजा करेंगी.

विज्ञापन

पद्मिनी कोल्हापुरे बहू शाजा मोरानी के साथ पहुंचीं थीं. दोनों महिलाएं बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पद्मिनी ने शरारा के साथ गोल्डन और ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था, वहीं शाजा पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कृषिका लुल्ला ने हैवी पिंक आउटफिट को चुना था. उन्होंने अपने लुक को डिफ्रेंट ज्वैलरी से कंप्लीट किया. वो किसी सपने से कम नहीं लग रही थीं.

रीमा जैन और उनकी बहू अनीसा मल्होत्रा जैन ने शानदार आउटफिट में सबका ध्यान खींचा. निर्देशक शशांक खेतान की पत्नी को भी इस साल करवा चौथ के लिए अनिल कपूर के आवास पर देखा गया.

undefined

वहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर में करवा चौथ उत्सव का आयोजन करती हैं और उत्सव की तस्वीरें और वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं बॉलीवुड की कई दूसरी एक्ट्रेसेस हैं जो पहली बार करवा चौथ का त्याहोर मना रही हैं. उनकी तसवीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डेटिंग की खबरों के बीच ‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’ की तसवीर हुई वायरल, PHOTO

गौरतलब है कि, करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो हर साल विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और शाम को गीत गाती उत्सव मनाती हैं. करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं पारंपरिक तरीके से चंद्र को अर्घ्य देती हैं. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा देखती हैं और पति के हाथों से जल पी कर व्रत का पारण करती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola