Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डेटिंग की खबरों के बीच 'बबीता जी' और 'टप्पू' की तसवीर हुई वायरल, PHOTO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2021 5:21 PM
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आ रहे मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज आनंद कट (Raj Anandkat) डेटिंग कर रहे हैं लेकिन दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है. मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं, वहीं राज आनंदकट टप्पू का.
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आ रहे मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज आनंद कट (Raj Anandkat) डेटिंग कर रहे हैं लेकिन दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है. मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं, वहीं राज आनंदकट टप्पू का. पिछले दिनों दोनों की रिलेशनशिप की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं और इसके बाद एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था. अब दोनों की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें मुनमुन को राज का हाथ पकड़े देखा जा सकता है.
मुनमुन इन तसवीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट टॉप पहना था, जबकि राज सफेद-ग्रे हुडी टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं. मुनमुन और राज की ये तसवीर उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई है. इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, बेटा जेठालाल आपको कभी माफ नहीं करेगा. एक और यूजर ने लिखा- आपदोनों एकसाथ में कितने अच्छे लगते हैं. क्या आपदोनों सच में एकदूसरे को डेट कर रहे हैं?
https://www.instagram.com/p/CUnJOz5ol3t/
एक यूजर ने लिखा, किसी की पर्सनल लाईफ में इस तरह कमेंट नहीं करना चाहिए चाहे कुछ भी हो, इस तरह के कमेंट नहीं करने चाहिए. लोगों के बारे में कुछ भी बातें होती हैं. एक और यूजर ने लिखा, फोटो से कुछ नहीं होता है ओके, वो तो फ्रेंड्स भी खिंचवाते हैं, और भी लोग खिंचवाते हैं तो क्या सबका अफेयर है.
सोशल मीडिया पर लेते हुए उन्होंने लिखा, “मीडिया और उनकी शून्य विश्वसनीयता ‘पत्रिकाओं’ के लिए, आपको उनकी सहमति के बिना उनके निजी जीवन के बारे में लोगों के नाम पर ‘काल्पनिक’ ‘निर्मित’ लेख पोस्ट करने का अधिकार किसने दिया है? क्या आप अपने लापरवाह व्यवहार से उनके जीवन को होने वाले नुकसान के लिए उत्तरदायी हैं?
एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “आम पब्लिक मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं, लेकिन आपने कमेंट सेक्शन में जो गंदगी डाली है, यहां तककि तथाकथित ‘साक्षर’ से भी यह साबित होता है कि हम कितने पिछड़े हैं. आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










