बंगाल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन में लगी आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक

बंगाल के संतोषपुर रेलवे स्टेशन में बजबज-सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी. एक अधिकारी ने कहा कहा, ‘‘फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है.’’
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग को काबू में कर लिया गया है और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी आग पर काबू पाने में दमकल की सात गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा.
उन्होंने बताया कि आग की इस घटना के बाद पूर्वी रेलवे के बजबज-सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है.’’अधिकारी ने कहा कि रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन आग में कई प्लेटफॉर्म पर स्थित 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
बता दें कि आग की लपटें इतनी भयानक था कि दमकल वाहन को आग की लपटें बुझाने में लंबा वक्त लग गया. हालांकि, दमकल कर्मियों को भी आग लगने की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है. तब तक कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गयी थी. दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद स्टेशन से ट्रेन सेवाएं फिर शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










