UP Chunav 2022: ‘हिंदूगर्दी’ वाले बयान पर बुरे फंसे सपा विधायक रफीक अंसारी, मेरठ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2022 7:45 PM

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद रफीक अंसारी ने कहा है कि पुलिस ने सरकार के निर्देश का पालन किया है. पिछले पांच साल से बीजेपी सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ ठोको नीति अपना रखी है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: मेरठ के सपा विधायक और शहर सीट से पार्टी के प्रत्याशी रफीक अंसारी के वायरल वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है. अब, वायरल वीडियो पर मेरठ के सपा विधायक रफीक अंसारी पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. एफआईआर में रफीक अंसारी पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है. मामले में पुलिस जांच भी करने लगी है

पुलिस ने सरकार के निर्देश का पालन किया है. पांच साल से बीजेपी सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ ठोको नीति अपना रखी है.

एफआईआर दर्ज होने पर रफीक अंसारी

मेरठ के सपा विधायक और शहर सीट से पार्टी प्रत्याशी रफीक अंसारी का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में रफीक अंसारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे. वीडियो में रफीक अंसारी कहते सुने गए थे कि- इस सरकार ने पिछले पांच सालों में पूरी हिंदूगर्दी मचा रखी है. मेरठ का मुसलमान कभी डरा नहीं है. पांच सालों से मुसलमानों को सरकार ने दबाने का काम किया. अब, मुसलमान नहीं दबेगा.

पांच साल से हिंदूगर्दी मची है. हर थाने में हिंदूगर्दी मचाई जा रही है. इस सरकार ने मुसलमानों को दबाने का काम किया है. लेकिन, मेरठ का मुसलमान किसी से भी नहीं डरा है.

वायरल वीडियो में रफीक अंसारी

Also Read: UP Chunav 2022: पहले फेज के 12 कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता नहीं पता, 38% उम्मीदवार साक्षर

सपा विधायक रफीक अंसारी का भीड़ को संबोधित करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. रफीक अंसारी के पहले सपा के दक्षिण सीट से प्रत्याशी आदिल चौधरी का वाडियो भी वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में आदिल चौधरी कहते सुने गए थे कि हमारी सरकार बन रही है. हमारी सरकार बनने के बाद चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola