Filmfare Awards Winner List: रणवीर सिंह और कृति सनोन को मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2022 6:33 PM
Filmfare Awards Winner List: रणवीर को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी. कृति सनोन बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर गईं.
Filmfare Awards Winner List: 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन मंगलवार रात को आयोजित की गई. इस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कृति सनोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया. रणवीर को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी. वहीं कृति को समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म मिमी में एक सरोगेट मां के रूप में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार मिला.
-
बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (83)
-
बेस्ट एक्ट्रेस: कृति सनोन (मिमी)
-
बेस्ट एक्टर (आलोचकों की पसंद): विक्की कौशल (सरदार उधम)
-
बेस्ट अभिनेत्री (आलोचकों की पसंद): विद्या बालन (शेरनी)
-
बेस्ट निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
Also Read: 67th Filmfare Awards को होस्ट करेंगे रणवीर सिंह, बोले- दूसरों की जगह छीनना पसंद नहीं…
-
बेस्ट फिल्म (लोकप्रिय श्रेणी): शेरशाह
-
बेस्ट फिल्म (आलोचकों की पसंद): सरदार उधम
-
सहायक भूमिका में बेस्ट एक्टर (पुरुष): पंकज त्रिपाठी (मिमी)
-
सहायक भूमिका में बेस्ट अभिनेता (महिला): साईं तम्हंकर (मिमी)
-
बेस्ट स्टोरी: अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
-
बेस्ट डायलॉगः दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)
-
बेस्ट स्क्रिप्ट: शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)
-
सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी: चंडीगढ़ करे आशिकी
-
बेस्ट डेब्यू मेल: एहान भट्ट 99 गानों के लिए
-
बेस्ट डेब्यू फीमेल: शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
-
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)
-
बेस्ट संगीत एल्बम: तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस (शेरशाह)
-
बेस्ट गीत: कौसर मुनीर, लहर दो (’83)
-
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): बी प्राक, मन भरेया 2.0 (शेरशाह)
-
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): असीस कौर, रातां लाम्बियां (शेरशाह)
-
बेस्ट एक्शन: स्टीफन रिक्टर और सुनील रॉड्रिक्स (शेरशाह)
-
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)
-
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली, चाका चक (अतरंगी रे)
-
बेस्ट सिनेमामैटोग्राफी: अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)
-
बेस्ट कॉस्ट्यूम: वीरा कपूर (सरदार उधम)
-
बेस्ट एडिटिंग संपादन: ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)
-
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: मानसी ध्रुव मेहता, दिमित्री मलिक (सरदार उधम)
-
बेस्ट साउंड डिज़ाइन: दीपांकर चाकी और निहार रंजन सामल (सरदार उधम)
-
बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधम
-
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: सुभाष घई
Also Read: बिपाशा बसु से लेकर शाहरुख खान तक, इन खूबसूरत लोकेशंस पर घूमना पसंद करते हैं ये 5 सेलेब्स
इस मौके पर बॉलीवुड की सभी हस्तियों ने फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर अपना सर्वश्रेष्ठ फैशन पेश किया. कैटरीना कैफ, शहनाज गिल, कियारा आडवाणी, कृति सनोन, रकुल प्रीत सिंह, शरवरी वाघ ने रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिये. विक्की कौशल, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने भी लोगों का ध्यान खींचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










