Fighter Advance Booking: पठान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jan 2024 5:24 PM
गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने से पहले, सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत 'फाइटर' एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने लगभग 85,788 टिकटों की बिक्री के साथ 2.82 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की शानदार जोड़ी वायु सेना पायलटों की भूमिका निभाती नजर आएगी.

फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये वहीं दिन है, जब पिछले साल शाहरुख खान की पठान रिलीज हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

फाइटर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फाइटर ने पहले ही दिन 86,516 अग्रिम बुकिंग दर्ज की है, जिससे 2.84 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ब्रेकडाउन में 2डी हिंदी वर्जन के लिए 33,624 टिकट, 3डी वर्जन के लिए 46,790 टिकट, आईमैक्स 3डी एक्शन के लिए 4,881 टिकट और इमर्सिव 4डीएक्स 3डी अनुभव के लिए 1,221 टिकट शामिल हैं.

ब्लॉकबस्टर एडवांस बुकिंग में दिल्ली ने 67.39 लाख रुपये, महाराष्ट्र ने 75.02 लाख रुपये और तेलंगाना में 40.73 लाख रुपये, कर्नाटक ने 43.54 लाख रुपये का योगदान दिया है.

फाइटर को साल 2019 पुलवामा हमले से प्रेरित बताया जाता है, जो घटना के बाद भारत की प्रतिक्रिया को दर्शाता है. 2 घंटे और 46 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाणन प्राप्त हुआ है. यह फिल्म 7,537 शो में रिलीज के लिए तैयार है, जो दर्शकों को 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और यहां तक कि 4डी सहित विभिन्न प्रारूपों की पेशकश करेगी.

ट्रेलर में पूरी टीम भारत को दुश्मनों से बचाने के मिशन पर है. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री और उनकी नोक-झोंक देखते ही बनती है. ये मूवी पुलवामा में “भारतीय वायु सेना पर सबसे घातक आतंकवादी हमले” के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म में पुलवामा हमले के साथ-साथ बालाकोट में सीमा पार भारत के हमलों का भी जिक्र है. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, और एक किरदार, जो संभवतः देश के पीएम की भूमिका निभा रहा है, बदला लेने की बात करता है और ‘दुश्मन’ को एहसास दिलाता है, ‘बाप कौन है?’

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘फाइटर’ सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है. यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है.

‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी. माना जा रहा है कि ये इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में उफरेगी. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं और अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं.
Also Read: Fighter: फाइटर में ऋतिक रोशन ने कितनी ली फीस? दीपिका पादुकोण के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










