Bihar: बारात आने से पहले ही विवाह समारोह में मारपीट, मंडप के बदले दुल्हन पहुंच गयी अस्पताल, जानें मामला

Updated:
विज्ञापन

नवादा में शादी के मौके पर अचानक डीजे को लेकर विवाद शुरू हो गया. हंगामा से यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया और इसमें दुल्हन समेत कई लोग घायल हो गया. विवाह के मंडप से लड़की अस्पताल पहुंच गयी. जानें मामला…

विज्ञापन

बिहार के नवादा में एक शादी घर अचानक ही अखाड़े में तब्दील हो गया. डीजे बजाने को लेकर छिड़े विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस झड़प में दुल्हन भी जख्मी हो गयी जिसके बाद विवाह की सारी तैयारी धरी रह गयी और दुल्हन समेत अन्य जख्मी को अस्पताल ले जाना पड़ा. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना में लिप्त कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव की यह घटना बतायी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पचम्बा गांव निवासी राधे चौहान की पुत्री संगीता कुमारी का विवाह रविवार रात को होना था. लड़की वाले अब बारात का इंतजार कर रहे थे. अचानक डीजे बजाने को लेकर एक विवाद पनप गया. यह हंगामा देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले गया.

डीजे विवाद को लेकर शुरू हुई इस झड़प में गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित बनाया गया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मंडप पर भी हंगामा किया गया और दुल्हन के साथ भी मारपीट की गयी. हंगामा कर रहे लोगों ने शादी की रस्मों को रोक दिया. विवाह के मौके पर हो रहे इस तांडव को देखते हुए लड़की वालों ने तत्काल इसकी सूचना सिरदला थाने को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Also Read: बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सुधर जाएं, सेहत के लिए ठीक नहीं होगा…अमित शाह के नाम से बनायी फेक आइडी, गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. वहीं दुल्हन समेत कई लोग इस मारपीट में बुरी तरह से जख्मी हो गये थे. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. शादी की खुशियों का माहौल अचानक मारपीट के बाद गमनीन हो गया.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola