ePaper

FIFA World Cup 2022 : कतर में एक दिन पहले शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, फीफा ने किया एलान

Updated at : 12 Aug 2022 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 : कतर में एक दिन पहले शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, फीफा ने किया एलान

कतर में इस साल होने वाली फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवंबर से होगी. पहले यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से खेला जाना था, लेकिन फीफा ने एक दिन पहले से इसे शुरू करने का फैसला लिया है. नए शेड्यूल के अनुसार पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया गया है. कतर में इस साल होने वाली फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 20 नवंबर से होगी. पहले यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से खेला जाना था, लेकिन फीफा ने एक दिन पहले से इसे शुरू करने का फैसला लिया है. पुराने शेड्यूल के मुताबिक, पहला मुकाबला नीदरलैंड और सेनेगल के बीच खेला जाना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा.

पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए किया बदलाव

पहले के शेड्यूल के मुताबिक, कतर और इक्वाडोर के बीच ग्रुप-ए का यह मुकाबला टूर्नामेंट का तीसरा मैच था. दरअसल, परंपरा के अनुसार फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान टीम या पिछली बार की चैंपियन टीम खेलती है. ऐसे में अब शेड्यूल में बदलाव कर इस परंपरा को बनाए रखा गया है. इसे लेकर अंतिम निर्णय फीफा परिषद के ब्यूरो ने दे दिया. इसमें छह परिसंघ अध्यक्ष और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो शामिल हैं.

Also Read: FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में देखने को मिलेगा भारत बनाम ब्राजील मैच

फीफा ने दी जानकारी

फीफा ने कहा- ‘शेड्यूल में यह बदलाव पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए है. नए शेड्यूल के तहत, सेनेगल और नीदरलैंड के बीच ग्रुप ए मैच को 21 नवंबर को दोपहर एक बजे (1000 GMT) से शाम सात बजे शिफ्ट कर दिया गया है. ईरान के खिलाफ इंग्लैंड के ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आयोजन की तैयारी में अरबों डॉलर खर्च करने वाले कतर के आयोजकों ने तुरंत फीफा के फैसले का स्वागत किया.

शेड्यूल में बदलाव से इक्वाडोर के फैंस हो सकते हैं निराश

इक्वाडोर के कुछ प्रशंसकों को पहले कतर पहुंचने के लिए उड़ानें बदलनी पड़ सकती हैं और फुटबॉल सूत्रों ने कहा कि तारीख बदलने से कुछ विश्व कप अनुबंधों में बदलाव हो सकता है. हालांकि, विश्व कप से जुड़ी कई कंपनियों ने भरोसा जताया कि व्यवधान दूर हो जाएगा. मैच हॉस्पिटैलिटी के चेयरमैन जैम बायरोम ने कहा- ‘यह कुछ ऐसा है जिससे हम निपट लेंगे.’

फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप

ग्रुप ए – कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स

ग्रुप बी – इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपियन प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन)

ग्रुप सी – अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड

ग्रुप डी – फ्रांस, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया

ग्रुप ई – स्पेन, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 2 (कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड), जर्मनी, जापान

ग्रुप एफ – बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया

ग्रुप जी – ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून

ग्रुप एच – पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola