FIFA World Cup 2022: अबतक का सबसे रोमांचक फाइनल, देखें मेसी ने कैसे अर्जेंटीना को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Argentina vs France: लियोनल मेसी के मैजीक से अर्जेंटीना ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बना. इस सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल-पल पलटता रहा.

विज्ञापन
undefined

FIFA World Cup 2022 Argentina vs France: लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दोनों टीमों के बीच अबतक के सबसे रोमांचक फाइनल को देखा गया. जहां काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक भी फ्रांस की हार को टाल नहीं सकी. निर्धारित समय में मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा, जिसके बाद एक्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागे.

विज्ञापन
undefined

अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बना है. मेसी ने वर्ल्ड कप जीतने का अपना सपना पूरा कर लिया. अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे लियोनेल मेसी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गयी जिससे वह 2014 में चूक गये थे. डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को दूसरी बार विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Also Read: FIFA World Cup Final: मेस्सी को गोल्डन बॉल, एमबाप्पे को गोल्डन बूट, ऐसा था फाइनल का रोमांच
undefined

मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा. अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट) के गोलों के दम पर 2-0 की बढत बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया.

undefined

अतिरिक्त समय में मेसी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एमबाप्पे ने दस मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा दिया. शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा जबकि फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और ओरेलियेन चोउआमेनी गोल करने से चूक गये.

undefined

लियोनेल मेसी पहले ही ऐलान कर चुके थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और फाइनल शायद अर्जेंटीना के लिए उनका आखिरी मैच भी होगा. ऐसे में इससे बढ़िया पल क्या होगा कि लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में फाइनल खेले और अपनी टीम को चैम्पियन बना दिया

undefined

अर्जेंटीना के लिये मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया. इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा था. मेस्सी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गये हैं. वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये.

Also Read: FIFA World Cup: अर्जेंटीना के हाथों हार के बाद फ्रांस में हिंसा, फैन्स ने गाड़ियों को किया आग के हवाले
undefined

मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और ��न्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा. वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 12 गोल कर चुके हैं. गोल्डन बूट 8 गोल करने वाले एम्बाप्पे के नाम रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola