FIFA World Cup 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, BTS समेत 900 कलाकारों ने की शिरकत, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

रविवार को कतर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हुई. कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विश्व कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने सबका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
undefined

FIFA World Cup 2022: कतर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हुआ. रविवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन अल बायत स्टेडियम में किया गया. इस दौरान BTS बैंड की धुन पर फैंस जमकर नाचे. उद्घाटन समारोह में 900 से ज्यादा कलाकारों ने परफॉर्मेंस दिया.

विज्ञापन
undefined

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन भी समारोह में दिखायी दिये. कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने फीफा वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने सबका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं.

Also Read: FIFA World Cup 2022: आज से चढ़ेगा फुटबॉल फीवर, 29 दिन..64 मैच.., विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रूपये
undefined

उद्घाटन समारोह में मॉर्गन फ्रीमैन ने यूथ आइकन घनिम अल मुफ्ताह के साथ मंच साझा किया. फीफा विश्व कप के राजदूत मुफ्ताह एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं, जिनके कमर के नीचे के हिस्से का विकास नहीं हुआ है.

undefined

कतर विश्व कप फुटबॉल का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरुआत हुआ. बीटीएस सिंगर जुंग कूक ने अपने नये ट्रैक ‘ड्रीमर्स’ के साथ उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरा. वहीं, हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन ने इस समारोह में उम्मीद, एकता और सहनशीलता का संदेश भी दिया.

undefined

समारोह की शुरुआत में फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी मार्सेल डेसैली फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी फैंस के सामने लेकर आये. ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले कतर के रेगिस्तान को दिखाया गया. आखिर में झंडे लहराकर, अलग-अलग टीमों की जर्सी पहने कलाकारों ने डांस किया. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित थे.

undefined

फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को एक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से हरा दिया है. कतर दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गयी जो फीफा के सबसे बड़े आयोजन में अपनी ही धरती पर अपना पहला मुकाबला हार गयी. मैच एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने कतर के खिलाड़ियों को अपने गोल पोस्ट के आसपास भी फटकने नहीं दिया. एक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान ई वेलेंसिया ने किया. 

Also Read: FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में छाप छोड़ने को तैयार युवा ब्रिगेड, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
undefined

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जायेगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio TV पर भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola