FIFA World Cup 2022 चैंपियन के स्वागत में पहुंचे फैंस बेकाबू, टीम मेसी को किया एयरलिफ्ट, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Argentina: अर्जेंटीना की फुटबॉल विश्वकप में 36 साल बाद दर्ज की गयी जीत का जश्न मनाने और अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर लाखों लोग उतर गये. जहां भिड़ बेकाबू हो गई और पुलिस झड़प में 30 से अधिक लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
undefined

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप जीत कर लौटी मेसी की टीम के स्वागत में पूरा देश सड़कों पर उतर आया. अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में लाखों की संख्या में लोग अपनी टीम की जीत के जश्न में पहुंचे. दो दिन से जारी इस जश्न में टीम के प्लेयर ओपन बस में बैठकर शहर में घुम रहे थे, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई कि हालात बिगड़ गए. जिसके बाद खिलाड़ियों की परेड रोकनी पड़ी और उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करना पड़ा.

विज्ञापन
undefined

अर्जेंटीना की फुटबॉल विश्वकप में 36 साल बाद दर्ज की गयी जीत का जश्न मनाने और अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर लाखों लोग उतर गये, जिससे हर तरफ जाम लग गया और खिलाड़ियों की परेड भी बीच में रोकनी पड़ी.

undefined

FIFA World Cup 2022 टीम को खुली बस में परेड करनी थी, लेकिन भीड़ बेकाबू होने लगी. लोग टीम बस पर कूदने लगे. कुछ तो बस के बाहर भी गिरे. मामला गंभीर होता देख हेलीकॉप्टर बुलाया गया और टीम को एयरलिफ्ट कराया गया.

Also Read: FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाया जश्न
undefined

इस दौरान पुलिस और फैंस के बीच झड़प भी हुई. बेकाबू फैंस को रोकने के लिए पुलिस को एक्शन भी लेना पड़ा. इसमें करीब 30 से ज्यादा फैन घायल हुए हैं. एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

undefined

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर बोतलें और पत्थर फेंके. बचाव में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया. पुलिस को मेडिकल हेल्प के लिए करीब 800 से अधिक कॉल करनी पड़ी.

Also Read: FIFA WC 2022: वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सीने से चिपकाकर सोए मेसी, टीम के स्वागत में उमड़ी भिड़, देखें PHOTOS
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola