FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खिताबी जंग, मेस्सी की नजर इन 6 रिकॉर्ड्स पर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Dec 2022 8:20 AM

विज्ञापन

अर्जेंटीना की टीम जब फ्रांस के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर 36 साल बाद ट्रॉफी जीतने पर होगी. अर्जेंटीना ने इससे पहले दो बाद खिताब अपने नाम कर चुकी है. पहले बार अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 1978 में जीता था उसके बाद 1986 में भी खिताब पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच भिड़ंत होगी. अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के लिये यह फाइनल मुकाबला अब नहीं तो कभी नहीं वाला होगा. मेस्सी जब फ्रांस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनकी नजर 6 बड़े रिकॉर्ड पर होगी. मेस्सी के पास पेले और डिएगो माराडोना की जमात में शामिल होने का भी बड़ा मौका है.

36 साल बाद खिताब जीतने उतरेगी अर्जेंटीना की टीम

अर्जेंटीना की टीम जब फ्रांस के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर 36 साल बाद ट्रॉफी जीतने पर होगी. अर्जेंटीना ने इससे पहले दो बाद खिताब अपने नाम कर चुकी है. पहले बार अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 1978 में जीता था उसके बाद 1986 में भी खिताब पर कब्जा किया था. अगर अर्जेंटीना ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहता है, तो सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर पहुंच जायेगा. इसके अलावा माराडोना के मेक्सिको में 1986 प्रदर्शन के बाद टीम का 36 साल का इंतजार खत्म हो जायेगा.

मेस्सी की हो रही माराडोना से तुलना, इन रिकॉर्ड्स पर नजर

मेस्सी ने जिस तरह से अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया, उससे उनकी तुलना माराडोना से की जा रही है. मेस्सी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक पांच गोल दागे हैं और तीन गोल करने में टीम की मदद की. मेस्सी की नजर 6 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी. मेस्सी ने अबतक फीफा वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले जीते हैं और वर्ल्ड रिकॉर्डधारी जर्मन खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस के 17 जीत से केवल एक पीछे हैं. इसके अलावा फ्रांस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही मेस्सी सबसे अधिक वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और जर्मन खिलाड़ी लोथर मैथॉस के 25 मैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. अगर इस वर्ल्ड कप में भी मेस्सी को गोल्डन बॉल का अवॉर्ड दिया जाता है, तो वह दो बार यह खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. मेस्सी ने पहले बार 2014 में गोल्ड बॉल का खिताब जीता था. इसके अलावा मेस्सी के पास गोल्डन बूट जीतने का भी बड़ा मौका है.

Also Read: FIFA World Cup 2022 : अर्जेटीना विश्व कप फाइनल में, बोले मेस्सी- मेरे दिमाग में चल रहा है बहुत कुछ

फ्रांस ने भी दो बार जीता है फीफा वर्ल्ड कप

अर्जेंटीना की खिताबी जीत के आगे चैम्पियन फ्रांस की टीम और उसका स्टार फुटबॉलर किलियान एमबापे खड़ा है. एमबापे फुटबॉल के महान खिलाड़ियों के तौर पर मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बढ़त बनाने के लिये बहुत अच्छी स्थिति में हैं. एमबापे 80,000 दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में होने वाले मैच में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं. फ्रांस का यह 23 साल का फॉरवर्ड अपने पहले ही दो विश्व कप में चैम्पियन बनकर पेले का अनुकरण करने करना चाहता है और तीसरे खिताब की संभावना भी बनाना चाहता है और यह उपलब्धि केवल ब्राजील के इस महान खिलाड़ी के नाम ही है जिन्हें 2022 टूर्नामेंट के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एमबापे जब 19 वर्ष थे तो उन्होंने फ्रांस को 2018 में दूसरा विश्व कप खिताब दिलाया था और 1958 में 17 वर्षीय पेले के बाद फाइनल में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola