ePaper

Father's Day 2022: संजय दत्त से लेकर श्वेता बच्चन तक, इस तरह फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं सेलेब्स

Updated at : 19 Jun 2022 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Father's Day 2022: संजय दत्त से लेकर श्वेता बच्चन तक, इस तरह फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं सेलेब्स

पिता परिवार के सबसे बड़े स्तंभ होते हैं. अपनी बेटियों के पहले प्यार से लेकर अपने बेटों के पहले सुपरहीरो तक, वे वाकई खास हैं.

विज्ञापन

Father’s Day 2022: पिता परिवार के सबसे बड़े स्तंभ होते हैं. अपनी बेटियों के पहले प्यार से लेकर अपने बेटों के पहले सुपरहीरो तक, वे वाकई खास हैं. फादर्स डे हर साल जून के तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है ताकि पिताओं को स्पेशल फील कराया जा सके.बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने इस खास मौके पर अपने वास्तविक जीवन के सुपरहीरो के साथ अपने सुखद पलों को याद किया और उन्हें संजोया. अनुष्का शर्मा, संजय दत्त से लेकर हिना खान तक कई सेलेब्स ने अपने पिता को इस खास दिन की बधाई दी है और अनदेखी तसवीर शेयर की है.

श्वेता बच्चन ने बिग बी के साथ शेयर की तसवीर

श्वेता बच्चन ने अपने पिता और महानायक अमिताभ बच्चन की फादर्स डे पर स्पेशल फोटो शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में बिग बी के चर्चित डायलॉग को ट्विस्ट दिया. पिता-बेटी की जोड़ी ने अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरी. श्वेता ने इसे कैप्शन दिया, “रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं और नाम है शहंशाह.” यह डायलॉग अमिताभ बच्चन की साल 1988 की फिल्म शहंशाह की है.

https://www.instagram.com/p/Ce9JoAHPMaH/ संजय दत्त ने शेयर किया कोलाज

संजय दत्त ने अपने पिता को तस्वीरों के एक कोलाज के साथ बधाई दी. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आई लव यू, डैड! आपने मेरे लिए, हमारे लिए… हमारे परिवार के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद! आप हमेशा मेरी ताकत, गर्व और प्रेरणा के महान स्रोत रहेंगे. मैं धन्य और भाग्यशाली था कि मैं आपके लिए सबसे अच्छा रोल मॉडल था जिसे मैं पूछ सकता था!” इस कोलाज में संजय दत्त भी अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Ce-VqLHv-6m/ अनुष्का ने किया स्पेशल पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक दिल वाली इमोजी के साथ एक तसवीर पोस्ट की. उनके पिता को अपने फोन में तल्लीन देखा जा सकता है, जबकि उसके ठीक बगल में टेडी बियर नजर आ रहा है.

undefined
पिता बनना एक शानदार एहसास है

दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने पिता के साथ अपनी एक प्यारी सी तसवीर पोस्ट की और ट्वीट किया, “एक आभारी पुत्र और एक गौरवान्वित पिता बनना एक शानदार एहसास है! सभी को #HappyFathersDay!”

मैं हर दिन आपको सेलिब्रेट करती हूं

हिना खान ने अपने पिता के साथ दो तसवीरें शेयर की है. उन्होंने इस तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, आप मेरे पिता हैं, मेरे डैडी, मेरे हीरो, मैं हर दिन आपको सेलिब्रेट करती हूं. मेरी ताकत, मेरी लाइफलाइन, मेरी दुनिया.

undefined

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola