Bareilly News: बेटे की मौत के बाद ससुर ने बहू का किया शारीरिक शोषण, हड़पी बीमा की रकम, रिपोर्ट दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2022 10:03 PM
Bareilly News: बरेली में रिश्तों का शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटे की मौत के बाद ससुर ने बहू का शारीरिक शोषण किया और बीमा की रकम भी हड़प ली. यही नहीं, उसे घर से भी बाहर निकाल दिया.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेटे की मौत के बाद ससुर ने बहू के साथ पांच साल तक शारीरिक शोषण किया. यह आरोप पीड़ित बहू ने लगाया है. साक्ष्य के तौर पर पुलिस को पीड़िता ने आरोपी ससुर का अश्लील हरकत करते समय का वीडियो भी सौंपा है. इसके साथ ही इंश्योरेंस की रकम हड़पने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है.
दरअसल, शहर के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पति की मौत 2015 में हुई थी. उनके पति समेत परिवार का बीमा ओरिएन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स कंपनी में था. उनके ससुर ने धोखाधड़ी कर हस्ताक्षर करा लिये और उनके पति के इंश्योरेंस की रकम हड़प ली.
आरोप है कि पति की मौत के बाद से ससुर पीड़ित महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर से निकालने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने पांच साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया. आरोप है कि इसके बाद हक मांगने पर ससुर ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया.
Also Read: Bareilly News: स्मैक तस्कर इशाकत, राजा बाबू और हफीजन पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस जुटी तलाश में
पीड़िता का दावा है कि आरोपी ससुर द्वारा की गई अश्लील हरकतों की वीडियो भी उसके पास मौजूद है. कैंट पुलिस का भी कहना है कि पीड़िता की ओर से साक्ष्य के तौर पर पेन ड्राइव में वीडियो दी गई है. इस मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. पीड़िता ने पति की मौत पर भी हत्या की आशंका जताई है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










