ePaper

फरहान अख्तर ने दूसरी शादी को लेकर किया ये खुलासा, शिबानी दांडेकर संग ऐसा है रिश्ता

Updated at : 10 Mar 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
फरहान अख्तर ने दूसरी शादी को लेकर किया ये खुलासा, शिबानी दांडेकर संग ऐसा है रिश्ता

फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर ने लंबे समय तक अपने रिलेशनिशप पर चुप्पी साध रखी थी. जबकि अभिनेता-निर्देशक इंस्टाग्राम पर शिबानी के साथ प्यार भरे पोस्ट साझा कर रहे थे.

विज्ञापन

फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर ने लंबे समय तक अपने रिलेशनिशप पर चुप्पी साध रखी थी. जबकि अभिनेता-निर्देशक इंस्टाग्राम पर शिबानी के साथ प्यार भरे पोस्ट साझा कर रहे थे, उन्होंने शायद ही रिश्ते को सुर्खियों में आने दिया. पिछले महीने शादी के बंधन में बंधने से पहले इस कपल ने कुछ साल तक डेट किया. प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी खंडाला में फरहान अख्तर के आवास पर हुआ, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ दोस्तों को इन्वाइट किया गया था.

यह सिर्फ आधिकारिक टैग है

इस कपल ने शादी की कई तसवीरें साझा की हैं जो चर्चा में है. हालांकि फरहान ने हाल ही में अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. डॉन के निर्देशक ने हाल ही में एक बातचीत में शिबानी के साथ अपनी शादी के बारे में खुलासा किया और कहा कि शादी उनके रिश्ते के लिए केवल एक आधिकारिक टैग है, इस घटना ने उनके रिश्ते को ज्यादा नहीं बदला है.

हमारा रिश्ता कमाल का है

इंडिया टुडे से खास बातचीत में फरहान अख्तर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कोई अलग लगता है. शिबानी और मैं कई सालों से साथ हैं. तो एक लेवल पर यह किसी प्रकार का आधिकारिक टैग लगाता है. लेकिन इसके अलावा हमारा रिश्ता कमाल का है. जब से हमने डेटिंग शुरू की है और हम इसे एक साथ दूसरे लेवल पर ले गए हैं. यह हमेशा की तरह बहुत अच्छा लगता है.”

अधुना भबानी संग हुई थी पहली शादी

बता दें कि फरहान अख्तर ने पहले अधुना भबानी से शादी की थी और शादी से उनकी दो बेटियां हैं. शादी समारोह में फरहान की बेटियां भी मौजूद थीं. जबकि अधुना ने अभी तक शादी पर रिएक्शन नहीं दिया है, उन्होंने शादी के बाद ट्रोलर्स को संबोधित करते हुए एक सीक्रेट पोस्ट साझा किया था कि, “ट्रोलर्स के सामने मैं नतमस्तक हूं. मैं सीधे-सीधे किसी ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक कर रही हूं, जिसके पास यहां योगदान करने के लिए कुछ सकारात्मक नहीं है!”

Also Read: कैटरीना कैफ समंदर किनारे दिखीं बेहद ग्लैमरस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई ये तसवीर
चार सालों तक किया था एकदूसरे को डेट

गौरतलब है कि, फरहान और शिबानी ने शादी के बंधन में बंधने से पहले चार साल तक एकदूसरे को डेट किया. फरहान की ओर इशारा करते हुए शिबानी ने पिछले साल उनके नाम का टैटू अपने गले में बनवाया था. समारोह के बाद शिबानी ने अपनी बांह पर अपनी शादी की तारीख का टैटू बनवाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola