ePaper

कैटरीना कैफ समंदर किनारे दिखीं बेहद ग्लैमरस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई ये तसवीर

Updated at : 10 Mar 2022 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ समंदर किनारे दिखीं बेहद ग्लैमरस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई ये तसवीर

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. पिछले दिनों ही उन्होंने विक्की कौशल संग शादी की है जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. पिछले दिनों ही उन्होंने विक्की कौशल संग शादी की है जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में हैं. अब उनकी कुछ ग्लैमरस तसवीरें सामने आई है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उन्होंने हाल ही में समंदर के किनारे से अपने नए फोटोशूट की तसवीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

समंदर किनारे दिखीं बेहद ग्लैमरस

कैटरीना कैफ इन तसवीरों में ग्रीन प्रिंट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं. उन्होंने बालों को ओपन रखा है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है. कैटरीना की तस्वीरें एक विज्ञापन शूट की हैं, जो उन्होंने गेहराइयां स्टार धैर्य करवा के साथ एक मैंगो ड्रिंक ब्रांड के लिए किया था. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “खास जगह, खास दिन मेरे पसंदीदा के साथ.” उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined
9 दिसंबर को की थी शादी

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी तसवीरों से फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं. दोनों साथ में हर त्योहार साथ में ही मनाते है. हाल ही में वैलेंटाइन डे पर कपल साथ में दिखे थे. एयरपोर्ट में दोनों लव बर्डस हाथ में हाथ डाले साथ दिखे थे. बता दें कि कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी.

undefined
टाइगर 3 के टीजर से जीता फैंस का दिल

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मचअवेटेड मूवी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था. टीजर काफी जबरदस्त है. इसमें कैटरीना कैफ ब्लैक आउटफिट में फाइटिंग स्टंट करते दिखती है. वो अपने वार ठीक से करने के लिए कुछ लोगों की मदद लेती हुई दिख रही है. जिसके बाद वो सलमान खान के पास जाती है, जो स्कार्फ ओढ़े सोये होते है. उससे कैट कहती है, ‘अब तुम्हारी बारी है. तुम तैयार हो?’ इसपर सलमान जवाब देते है, ‘टाइगर हमेशा ही तैयार रहता है.’

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग करेंगी कैटरीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू करेंगी. यह फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और रमेश तौरानी द्वारा समर्थित है. यह क्रिसमस 2022 पर रिलीज होने वाली है. सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ उनका फोन भूत भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola